अस्पताल से दिलीप कुमार ने ट्वीट की तस्वीरें, फैन्स का किया शुक्रिया अदा
पैरों में सूजन और तेज बुखार की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार ने अपने सभी चाहने वालों का शुक्रिया अदा किया।
मुंबई:
पैरों में सूजन और तेज बुखार की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार ने अपने सभी चाहने वालों का शुक्रिया अदा किया। 93 साल के दिलीप कुमार को बांद्रा के लीलावती अस्पताल में पैरों में सूजन के चलते मंगलवार को भर्ती कराया गया था। जिसके बाद मीडिया में खबर फैलते ही उन्होंने अस्पताल के बिस्तर से ही चाय पीते हुए अपनी एक फोटो ट्वटिर पर शेयर की।
Feeling much better now. Was admitted to Lilavati hospital for routine checkup. Your prayers are with me. pic.twitter.com/ii3nCMJG3f
— Dilip Kumar (@TheDilipKumar) December 7, 2016
दिलीप कुमार ने पिक्चर शेयर करते हुए लिखा, 'अभी अच्छा महसूस कर रहा हूं। पिछली रात रुटीन चेकअप के लिए मैं अस्पताल में भर्ती हुआ था। आप सब की दुआएं मेरे साथ हैं। इस ट्वीट के साथ उन्होंने अपनी अस्पताल के बिस्तर से सायरा बानों के एक फोटो भी शेयर की है।
यह भी पढ़ें-दिलीप कुमार की तबियत खराब, अस्पताल में कराये गये भर्ती
मंगलवार सुबह उनकी पत्नी और बीते जमाने की अभिनेत्री रहीं सायरा बानो ने अचानक उनके दाहिने पैर में सूजन देखी। जिसके बाद तुरंत ही उन्हें अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बतायी जा रही है।
Health is wealth said somebody. Mein aap sabhi ka mashkoor hoon ki aapne hamesha apni dua'on mein mujhe yaad rakha. pic.twitter.com/dWzxDpQiUa
— Dilip Kumar (@TheDilipKumar) December 7, 2016
लीजेंड अभिनेता दिलीप कुमार 11 दिसंबर को अपना 94वें जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। दिलीप कुमार ने एक और फोटो शेयर करते हुए यह भी लिखा है कि किसी ने कहा था कि 'हेल्थ इज वेल्थ' (सेहत ही सबसे बड़ी पूंजी हैं)। मैं आप सब का मशकूर हूं कि आपने हमेशा अपनी दुआओं में मुझे याद रखा।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Pradosh Vrat 2024: भगवान शिव के 108 नाम करेंगे कल्याण, प्रदोष व्रत पर इन नामों का जरूर करें जाप
-
Pradosh Vrat 2024: वैशाख मास का प्रदोष व्रत कब? इस मुहूर्त में करें पूजा, चमक उठेगी किस्मत
-
Chanakya Niti: इन 7 लोगों को अपना पैर कभी भी न छूने दें, वरना रोना पड़ेगा पूरी जिंदगी!
-
Mohini Ekadashi 2024: मोहिनी एकादशी के दिन इस तरह करें पीपल के पड़े की पूजा, सभी ग्रह दोष होंगे दूर