दिल्ली के अकबर रोड साइन बोर्ड पर लगा महाराणा प्रताप का पोस्टर, बजरंग दल पर आरोप
दिल्ली के अकबर रोड का नाम बदलने की मांग करते हुए रातोंरात कुछ लोगों ने साइन बोर्ड पर महाराणा प्रताप रोड का पोस्टर लगा दिया।
नई दिल्ली:
दिल्ली के अकबर रोड का नाम बदलने की मांग करते हुए रातोंरात कुछ लोगों ने साइन बोर्ड पर महाराणा प्रताप रोड का पोस्टर लगा दिया।
साइन बोर्ड पर महाराणा प्रताप रोड का पोस्टर किसने लगाया यह तो साफ नहीं हो पाया है लेकिन संभावना जताई जा रही है कि बजरंद दल के कार्यकर्ताओं का इसमें हाथ है।
गौरतलब है कि इंडिया गेट से सटे अकबर रोड पर ही कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय कार्यालय है। हालांकि जैसे ही पुलिस को इस बात की जानकारी मिली तो तुरंत पोस्टर को साइन बोर्ड से हटवा दिया गया।
पोस्टर लगाने को लेकर अधिकारियों ने कहा है कि यह काम किसी शरारती तत्व ने किया है। पुलिस मामला दर्ज कर पोस्टर चिपकाने वाले आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
खास बात यह है कि अकबर रोड का नाम बदलने की बहुत पहले से मांग हो रही है। चूकि आज यानि की 9 मई को राजपूत राजा महाराणा प्रताप की जयंति भी है इसलिए संभवाना जताई गई है कि बंजरंग दल ने ही यह पोस्टर लगाया होगा।
और पढ़ें: कर्नाटक में सोनिया ने संभाला मोर्चा, कहा-भाषणबाज मोदी को लगा 'कांग्रेस मुक्त' भारत का भूत
दिलचस्प 1576 में हुई हल्दीघाटी की लड़ाई में अकबर ने महाराणा प्रताप ने अकबर को हरा दिया था। दिल्ली में पहले भी औरंगजेब रोड का नाम बदल कर पूर्व राष्ट्रपति ए पी जे अब्दुल कलाम के नाम पर रखा जा रहा है।
आपको बता दें कि विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह ने तात्कालीन संसदीय कार्य मंत्री एम वेंकैया नायडू को चिट्ठी लिखकर अकबर रोड का नाम बदलकर महाराणा प्रताप रोड करने की मांग की थी।
और पढ़ें: मोदी ने कहा, BJP राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित, कांग्रेस में होती है एक परिवार की पूजा
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Vastu Tips: दक्षिण दिशा में मुख करके पूजा करना शुभ या अशुभ? कहीं आप तो नहीं कर रहें ये गलती
-
Kya Kehta Hai Hinduism: हिंदू धर्म में क्या है मुस्लिमों का स्थान, सदियों पुराना है ये इतिहास
-
Surya Dev ki Aarti: रविवार के दिन जरूर पढ़ें सूर्यदेव की ये आरती, जीवन में आएगा बड़ा बदलाव!
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी आज, इस शुभ मुहूर्त में करें पारण, जानें व्रत खोलने का सही तरीक