Chandrayaan 3 New Image: इस वक्त कैसा दिख रहा Vikram Lander, ISRO ने भेजी ये तस्वीरें
चांद के दक्षिणी ध्रुव पर अंधेरा छा गया है. यहां पर Chandrayaan-3 का विक्रम लैंडर सो रहा है। अंधेरे में चांद पर लैंडर कैसा दिखाई दे रहा है. आइए देंखें चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर से भेजी गईं तस्वीरें.
नई दिल्ली:
Chandrayaan 3 New Image: चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर अब चांद पर अंधेरे का सामना कर रहा है. चांद के दक्षिणी ध्रुव पर रात हो चुकी है. इस समय विक्रम लैंडर किस परिस्थिति में है, इसका पता करने के लिए चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर को गुजारा गया है. ऑर्बिटर में लगे खास कैमरे की मदद रात के अंधेरे में चंद्रयान-3 के लैंडर की तस्वीरें ली गई हैं. छह सितंबर 2023 को ली इन तस्वीरों में चांद की सतह नीले, हरे और गहरे काले रंग की दिखाई दे रही है. इसके बीच पीले गोले दिखाई दे रहे हैं. पीली रोशनी भी दिख रही है. ये है हमारा विक्रम लैंडर. अंधेरे पीले चमकते लैंडर की तस्वीर जारी हुई हैं.
Chandrayaan-3 Mission:
— ISRO (@isro) September 9, 2023
Here is an image of the Chandrayaan-3 Lander taken by the Dual-frequency Synthetic Aperture Radar (DFSAR) instrument onboard the Chandrayaan-2 Orbiter on September 6, 2023.
More about the instrument: https://t.co/TrQU5V6NOq pic.twitter.com/ofMjCYQeso
बाएं ओर पहली वर्टिकल तस्वीर में पीले चौकोर डिब्बे में यह इलाका दिखाई दे रहा है. दाहिने ओर जो तस्वीर दिखाई दे रही है वह छह सितंबर की है. इसमें गोल पीले घेरे में चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर है. ये पीले रंग की रोशनी में दिखाई दे रहा है. अंधेरे में तस्वीर को लेने वाला ये खास यंत्र है, इसका नाम है DFSAR. ये रात के अंधेरे में हाई रेजोल्यूशन पोलैरीमेट्रिक मोड में तस्वीर ले सकता है. अंधेरे में धातुओं से निकलने वाली हीट और रोशनी को यह आसानी से पकड़ने में सक्षम है. यह कैमरा किसी भी प्राकृतिक तौर पर मौजूद धातु या इंसानों द्वारा धातुओं से तैयार कोई वस्तु को कैप्चर कर सकता है.
Chandrayaan-2 के ऑर्बिटर ने इससे पहले भी 25 अगस्त 2023 को चंद्रयान-3 की तस्वीरें ली थीं. यह भी दो तस्वीरों का जोड़ थीं. दूसरी तस्वीर में लैंडर चांद की सतह पर दिखाई दे रहा है. इस तस्वीर में लैंडर पास से दिखाने का प्रयास किया गया था. चंद्रयान-2 में ऑर्बिटर हाई रेजोल्यूशन कैमरा (OHRC) में मौजूद है.
दोनों ही तस्वीरें चंद्रयान-3 के लैंडिंग वाले दिन ली गई. बाएं ओर पहली तस्वीर 23 अगस्त दोपहर दो बजकर 28 मिनट पर ली. इसमें चांद की सतह पर लैंडर नहीं दिखाई दिया. वहीं दूसरी तस्वीर 23 अगस्त की रात दस बजकर 17 मिनट पर ली गई. इसमें विक्रम चांद की सतह पर उतरा दिखा.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Pradosh Vrat 2024: भगवान शिव के 108 नाम करेंगे कल्याण, प्रदोष व्रत पर इन नामों का जरूर करें जाप
-
Pradosh Vrat 2024: वैशाख मास का प्रदोष व्रत कब? इस मुहूर्त में करें पूजा, चमक उठेगी किस्मत
-
Chanakya Niti: इन 7 लोगों को अपना पैर कभी भी न छूने दें, वरना रोना पड़ेगा पूरी जिंदगी!
-
Mohini Ekadashi 2024: मोहिनी एकादशी के दिन इस तरह करें पीपल के पड़े की पूजा, सभी ग्रह दोष होंगे दूर