logo-image

Chandrayaan-3: चंदा मामा की गोद में अटखेलियां करता दिखा रोवर प्रज्ञान! लैंडर विक्रम ने बनाया वीडियो

Chandrayaan-3: प्रज्ञान रोवर चांद पर सेफ रूट की तलाश में घूम रहा था. इस रोटेशन को लैंडर के कैमरे में कैद किया गया है. ऐसा लग रहा है कि कोई बच्चा चंदा मामा के आंगन में खेल रहा है और मां उसे लाड से देख रही है. है ना?'

Updated on: 31 Aug 2023, 02:39 PM

highlights

  • विक्रम लैंडर ने प्रज्ञान रोवर ने बनाया वीडियो
  • चांद की सतह पर डांस करता दिखा प्रज्ञान
  • इसरो ने शेयर किया प्रज्ञान रोवर का वीडियो

New Delhi:

Chandrayaan-3: भारत के चंद्रयान-3 का प्रज्ञान रोवर और विक्रम लैंडर लगातार काम कर रहे हैं और इसरो को डेटा भेज रहे हैं. इसरो भी चंद्रायन-3 के बारे में समय-समय पर अपडेट जारी कर रहा है. इसी बीच इसरो ने प्रज्ञान रोवर का एक वीडियो जारी किया है. जिसे विक्रम लैंडर ने बनाया है. इस वीडियो में प्रज्ञान रोवर डांस करता दिखाई दे रहा है. दरअसल, विक्रम लैंडर ने प्रज्ञान रोवर का ये वीडियो तब बनाया जब वह चांद की सतह पर चक्कर काट रहा था. इस वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे मानो प्रज्ञान रोवर की कोई मन्नत पूरी हो गई हो उसकी खुशी में वह डांस कर रहा हो.

ये भी पढ़ें: Elon Musk का बड़ा ऐलान! अब 'X' पर बिना नंबर होगी ऑडियो और वीडियो कॉलिंग...

इसरो ने शेयर किया वीडियो

इस वीडियो को भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने शेयर किया है. इस वीडियो को एक्स पर ट्वीट करते हुए इसरो ने लिखा, 'प्रज्ञान रोवर चांद पर सेफ रूट की तलाश में घूम रहा था. इस रोटेशन को लैंडर के कैमरे में कैद किया गया है. ऐसा लग रहा है कि कोई बच्चा चंदा मामा के आंगन में खेल रहा है और मां उसे लाड से देख रही है. है ना?'

चंद्रयान-3 को चांद की सतह पर पूरा हुआ एक हफ्ता

बता दें कि चंद्रयान-3 ने 23 अगस्त 2023 की शाम 6.04 चार बजे चांद की सतह पर लैंडिंग की थी. इस हिसाब से विक्रम लैंडर को चांद की सतह पर कदम रखे एक सप्ताह पूरा हो चुका है. अब उसके पास केवल एक सप्ताह का ही समय बाकी है, क्योंकि उसके बाद चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सूर्यास्त हो जाएगा और अगले 14 दिनों तक वहां अंधेरा छा जाएगा. इस दौरान वहां हाड़ जमा देने वाली ठंड होगी.

जिसकी वजह से लैंडर और रोवर दोनों काम नहीं कर पाएंगे. क्योंकि दोनों सौर ऊर्जा से संचालित हो रहे हैं. हालांकि इसरो को अभी उम्मीद है कि जब दक्षिणी ध्रुव पर फिर से सूरज निकलेगा तो वह एक बार फिर से चंद्रयान-3 से संपर्क स्थापित कर पाएंगे. बता दें कि इससे पहले इसरो ने प्रज्ञान रोवर द्वारा ली गई विक्रम लैंडर की तस्वीरें ट्वीट की थीं, जिसमें विक्रम चांद के साउथ पोल पर दिखाई दे रहा था.

ये भी पढ़ें: Jawan Trailer: किंग खान के फैंस का इंतजार हुआ खत्म, फिल्म जवान का ट्रेलर हुआ लॉन्च

चांद की सतह पर मिला सल्फर और ऑक्सीजन

बता दें कि गुरुवार को ही इसरो ने यह पुष्टि की कि हमें एक और तकनीक से चांद पर सल्फर होने के सबूत मिले हैं. इससे पहले भी अन्य तकनीक से चांद पर इसके होने की पुष्टि की गई थी. इतना ही नहीं सल्फर के अलावा ऑक्सीजन समेत कुल 8 तत्व चांद की मिट्टी में पाए गए हैं जो इसरो के लिए बड़ी कामयाबी है.