तोगड़िया ने बीजेपी से जताई नाराजगी कहा, राम को धोखा देकर भाजपाई मुस्लिम बीवियों के वकील बन गए
अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने यहां गुरुवार को केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर जुबानी हमला बोला।
नई दिल्ली:
अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने यहां गुरुवार को केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार बने चार साल से अधिक समय हो जाने के बाद भी राम के नाम पर वोट लेने वालों ने मंदिर निर्माण के लिए कोई पहल नहीं की।
तोगड़िया ने कहा, 'जनता ने उन्हें राममंदिर का वकील बनने के लिए वोट दिया था, लेकिन वे तीन तलाक का कानून बनाकर मुस्लिम बीवियों के वकील बन गए। राम को धोखा दे दिया है।' तोगड़िया अपने संगठन के विस्तार देने के लिए बरेली पहुंचे। यहां पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने ने कहा कि भाजपा ने दिल्ली में 500 करोड़ रुपये का आलीशान कार्यालय बना डाला। मगर अयोध्या में रामलला अभी तक टांट पर बैठे हैं। भाजपा ने लोगों के साथ धोखेबाजी की है।
और पढ़ें- मध्य प्रदेश : गणपति विसर्जन करने गए चार बच्चों की तालाब में डूबने से मौत
उन्होंने कहा कि इस सरकार ने अपने किए वादे पूरे नहीं किए। अबकी बार हिंदुओं की सरकार, अबकी बार राममंदिर बनाने वाली सरकार, अबकी बार किसानों का कर्ज माफ करने वाली सरकार, अबकी बार सस्ता पेट्रोल डीजल, सस्ती शिक्षा और युवाओं को रोजगार देने की बात करने वाली इस सरकार ने अभी तक इनमें से एक भी काम नहीं किया है।
तोगड़िया ने कहा, 'एससी/एसटी कानून पर मोदीजी कहते हैं कि कोर्ट नहीं, संसद निर्णय लेगी और जब राम मंदिर बनाने की बात आती है तो कहते हैं संसद नहीं, कोर्ट निर्णय करेगा।'
पत्रकारों के एक सवाल पर उन्होंने कहा कि बुधवार को बीएसएफ के एक जवान का सिर काट लिया गया। यह सरकार पाकिस्तान को भी सबक नहीं सिखा पाई है। सिर्फ मुंह से ही मुंहतोड़ जवाब दी जा रही है।
वीडियो
IPL 2024
-
IPL 2024 : BCCI ने पंजाब किंग्स की जर्सी के कलर्स को क्यों किया बैन? प्रीति जिंटा ने खुद बताई बड़ी वजह
-
IPL 2024: RCB के खिलाफ इस मामले में धोनी-रोहित के पास टॉप पर पहुंचने का मौका, अभी वॉर्नर हैं आगे
-
IPL 2024 : चेपाक स्टेडियम में कैसा है चेन्नई सुपर किंग्स का ट्रैक रिकॉर्ड? रिकॉर्ड देख झूम उठेंगे CSK फैंस
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Famous Hanuman Temples: भारत के 10 प्रसिद्ध हनुमान मंदिर और उनका इतिहास जानिए
-
Online Bhagavad Gita Benefits: ऑनलाइन भगवद गीता का प्रचार से विश्व को मिलने वाले 5 बड़े फायदे
-
Feeding the Hungry: सनातन धर्म में भूखों को खाना खिलाने का क्या है महत्व
-
Mangalwar Ke Upay: हनुमान जी को करना चाहते हैं खुश? बस मंगलवार के दिन कर लें इनमें से कोई भी 1 उपाय