दांतों की सेंसिटिविटी से हैं परेशान, तो पियें ग्रीन टी
अगर आप दांतों की सेंसिटिविटी से परेशान है तो ग्रीन टी पीना शुरू कर दीजिये। रिसर्च के अनुसार ग्रीन टी में पाया जाने वाला कंपाउंड दांतों की सारी परेशानियां दूर कर सकता है।
नई दिल्ली:
अगर आप दांतों की सेंसिटिविटी से परेशान है तो ग्रीन टी पीना शुरू कर दीजिये। एक नई रिसर्च में ये बात सामने आयी है। रिसर्च के अनुसार ग्रीन टी में पाया जाने वाला कंपाउंड दांतों की सारी परेशानियां दूर कर सकता है।
ग्रीन टी पीने के वैसे तो कई सारे फायदे आपको पता होंगे लेकिन ये दांतों के लिए भी फायदेमंद है यह बात पहली बार सामने आयी है। एसीएस एप्लाइड मटेरियल एंड इंटरफेसेस में प्रकाशित रिसर्च में यह दावा किया गया है कि ग्रीन टी में एपीगैलोकाटेचिन-3-गलाटे (ईजीसीजी) नाम का कंपाउंड पाया जाता है। ये कंपाउंड दांतों के समय से पहले गिरने और उन्हें कमजोर होने से बचाता है। दांतों में होने वाली प्लेक की समस्या से भी यह बचता है।
दांतों की एक और समस्या है, सेंस्टिविटी। दांतो के ऊपर एक सुरक्षा कवच होता है जब वह हट जाता है तब सेंस्टिविटी की समस्या होती है। कुछ भी ठंडा या गरम खाने से दांतो में तेज झंझनाहट महसूस होती है।
चीन की वुहान यूनिवर्सिटी के सुई हुआंग और साथियों ने सेंस्टिविटी की समस्या से निपटने के लिए यह रिसर्च की। उन्होंने नैनोहाइड्रोक्सीएपेटाइट और ईजीसीजी को लिया, और यह पाया की ये दोनों कंपाउंड दांतों में कैविटी के बैक्टीरिया से लड़ते है और दांतों को उनसे बचाते है।
इस फॉर्मूले को उन्होंने विजडम टूथ (अक्ल दाढ़) पर प्रयोग किया और पाया कि यह फार्मूला सेंस्टिविटी से दांतो को बचाता है।
हेल्थ ग्रुप के टी एडवाइजरी पैनल के डॉ टिम बांड ने भी इस बात को स्वीकार किया कि ग्रीन टी नेचुरल ब्रेथ फ्रेशनर का काम करता है।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Heeramandi: नेटिजेंस ने निकाली संजय लीला भंसाली की सीरीज में ये गलतियां, जानें क्या है पॉइट्स
-
Bharti Singh Hospitalization: कॉमेडियन भारती सिंह हुई अस्पताल में भर्ती, बॉडी के इस हिस्से की होगी सर्जरी
-
Jyothika Trolled: फिल्म प्रमोशन में शैतान एक्ट्रेस ज्योतिका ने कर दी ऐसी हरकत, सोशल मीडिया पर बन रहा मजाक
धर्म-कर्म
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी आज, इस शुभ मुहूर्त में करें पारण, जानें व्रत खोलने का सही तरीक
-
Varuthini Ekadashi 2024: शादी में आ रही है बाधा, तो वरुथिनी एकादशी के दिन जरूर दान करें ये चीज
-
Varuthini Ekadashi 2024: बरूथिनी एकादशी व्रत आज, जानें इसका महत्व, पूजा विधि और कथा
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी पर अपनी राशि के अनुसार जपें मंत्र, धन वृद्धि के बनेंगे योग