मुंबई: 21 साल के ब्रेन डेड प्रतीक ने अंगदान कर बचाई 3 जिंदगियां
मुंबई के एक अस्पताल में 21 साल के ब्रेन डेड प्रतीक ने तीन लोगों को जीवनदान दिया। प्रतीक की आंख किसी दूसरे के जीवन में रोशनी भरने के लिए डोनेट की गई है।
नई दिल्ली:
मुंबई के एक अस्पताल में 21 साल के ब्रेन डेड प्रतीक ने तीन लोगों को जीवनदान दिया। एक्सीडेंट में बुरी तरह घायल हुए प्रतीक की मां ने अपने बेटे के अंग दान करने का फैसला किया।
प्रतीक की आंख भी किसी दूसरे के जीवन में रोशनी भरने के लिए डोनेट की गई है।
मुंबई निवासी प्रतीक उचिल और उसके दोस्त सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए थे। ट्रेवल एजेंसी में काम करने वाले प्रतीक फ्लाईओवर पर गिरने के बाद घायल हो गया था।
इसी दौरान दूसरी तरफ से आ रहे एक वाहन ने घायल प्रतीक को कुचल दिया। हेलमेट न पहनने के कारण प्रतीक को गंभीर चोटें आई।
और पढ़ें: मच्छरों से रहें सतर्क, दिल्ली में पिछले हफ्ते डेंगू के 650 मामले दर्ज
प्रतीक को ऑर्बिट अस्पताल ले जाया गया लेकिन बाद में वॉकहॉर्डट अस्पताल में भर्ती करवाया गया। शनिवार को डॉक्टरों ने प्रतीक को ब्रेन डेड घोषित कर दिया था।
वॉकहॉर्डट अस्पताल के बिलिंग डिपार्टमेंट में प्रतीक की मां रूपा ने अपने बेटे के अंग डोनेट करने का फैसला लिया।
अंग के साथ नया जीवनदान
भारत में करीब 10,00,00 लोग लिवर ट्रांसप्लांट के इंतजार में है। दिल, लिवर, किडनी और फेफड़े जैसे महत्वपूर्ण अंगों को उन रोगियों में ट्रांसप्लांट किया जाता है जिनके अंग काम करने में विफल हो जाते हैं।
और पढ़ें: सफदरजंग में 10 साल के मासूम की हुई अनोखी सर्जरी, करंट से हाथ जलने के बाद लगी पैर की उंगलियां
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Vastu Tips: दक्षिण दिशा में मुख करके पूजा करना शुभ या अशुभ? कहीं आप तो नहीं कर रहें ये गलती
-
Kya Kehta Hai Hinduism: हिंदू धर्म में क्या है मुस्लिमों का स्थान, सदियों पुराना है ये इतिहास
-
Surya Dev ki Aarti: रविवार के दिन जरूर पढ़ें सूर्यदेव की ये आरती, जीवन में आएगा बड़ा बदलाव!
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी आज, इस शुभ मुहूर्त में करें पारण, जानें व्रत खोलने का सही तरीक