Coronavirus: भारत में कोरोना ने मारा उछाल, 24 घंटे में 12,591 नए केस मिले
Coronavirus in India: भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी के साथ फैलता जा रहा है. देश में लगातार और तेजी के साथ बढ़ते कोरोना मामलों ने सरकार और स्वास्थ्य विशेषज्ञों को भी टेंशन में डाल दिया है
highlights
- भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी के साथ फैलता जा रहा है
- केन्द्र सरकार की सख्ती के बाद राज्य सरकार भी अलर्ट मोड़ में आ गई हैं
- भारत में पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना के 12,591 नए केस दर्ज किए गए
New Delhi:
Coronavirus in India: भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी के साथ फैलता जा रहा है. देश में लगातार और तेजी के साथ बढ़ते कोरोना मामलों ने सरकार और स्वास्थ्य विशेषज्ञों को भी टेंशन में डाल दिया है. यही वजह है कि केन्द्र सरकार की सख्ती के बाद राज्य सरकार भी अलर्ट मोड़ में आ गई हैं और एक के बाद एक अपने यहां मास्क पहनना अनिवार्य कर रही हैं. हालांकि कोरोना को लेकर अभी उतनी सख्ती के निर्देश नहीं दिए गए हैं, लेकिन सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अगर एहतियात नही बरती गई तो सख्त कदम भी उठाने पड़ सकते हैं. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना के 12,591 नए केस दर्ज किए गए हैं. हालांकि राहत की बात यह है कि इस दौरान 10,827 मरीज ठीक हुए. फिलहाल देश में कोरोना के 65,286 मामले सक्रिय हैं.
#COVID19 | India records 12,591 new cases and 10,827 recoveries in 24 hours; active caseload stands at 65,286
— ANI (@ANI) April 20, 2023
(Representative image) pic.twitter.com/94HJBPQgXe
स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना वायरस की वजह से 29 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि देश में कोरोना का पॉजिटिविटी रेट 5 प्रतिशत से ऊपर बना हुआ है. आपको बता दें कि भारत में कोरोना के केस रोजाना बढ़ते जा रहे हैं. इससे पहले बुधवार को कोरोना के 10,542 केस सामने आए थे, जबकि मंगलवार को यह संख्या 7,633 थी. इसके साथ ही देश में कोरोना के सक्रिय केसों की संख्या बढ़कर 65,286 हो गई है. आंकड़ों की बात करें तो बीते एक दिन में कोरोना 10,827 मरीज ठीक होकर अपने घरों को लौटे हैं. हेल्थ मिनिस्ट्री ने बताया कि अब तक देश में 4,42,61,476 लोग ठीक हुए हैं. डेली पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 5.46%, जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 5.32% हो गया.
देश के बड़े राज्यों में कोरोना वायरस की वर्तमान स्थित
राज्य | कोरोना के नए देश | कोरोना के सक्रिय केस |
दिल्ली | 1,767 | 6,046 |
महाराष्ट्र | 1,100 | 6,102 |
केरल | 3,106 | 19,398 |
तमिलनाडु | 542 | 3,563 |
कर्नाटक | 318 | 1,962 |
हरियाणा | 1,102 | 4,891 |
पंजाब | 466 | 1,767 |
राजस्थान | 589 | 3,201 |
उत्तर प्रदेश | 907 | 4,298 |
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Nawazuddin Siddiqui Birthday: चांद नवाब से मंटो तक...नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने इन दमदार रोल्स से किया बॉलीवुड पर राज
-
Rajkummar Rao On Nepotism: जब स्टार किड ने छीन ली राजकुमार राव से फिल्म, एक्टर ने बॉलीवुड में झेला नेपोटिज्म
-
Chandu Champion Trailer: पहली बार एक्शन मोड में कार्तिक आर्यन, ट्रेलर में मिलेगा ताबड़तोड़ फाइट का मजा
धर्म-कर्म
-
Naga Sadhu Facts: कैसे बनते हैं नागा साधु, ये क्यों रहते हैं निर्वस्त्र? बेहद रहस्यमयी है उनकी दुनिया
-
Weekly Horoscope: इस हफ्ते इन राशियों को रहना होगा बहुत अर्लट, बढ़ सकती हैं परेशानियां
-
Career Weekly Rashifal: इन राशियों के करियर में आएंगी जबरदस्त उछाल, हाथ लगेगी बड़ी सफलता!
-
Arthik Weekly Rashifal: धन-दौलत से भर जाएगा इन राशियों का घर, पूरे हफ्ते गिनेंगे पैसे ही पैसे!