logo-image
लोकसभा चुनाव

दिखना है खूबसूरत तो अपनाएं ये आसान तरीके

लड़कियां अपनी खूबसूरती और फिगर को लेकर हमेशा अपडेटेड रहती हैं। वह लड़कों के सामने आकर्षण का केंद्र बनने के लिए हरसंभव कोशिश करती हैं। उनकी इस खूबसूरती और फिगर के पीछे डायट का सबसे बड़ा हाथ होता है। आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही कुछ तरीके जिन्हें अपनाने के बाद आप भी किम करदाशिया से खूबसूरत लगने लगेंगी।

Updated on: 21 Nov 2016, 04:00 PM

नई दिल्ली:

लड़कियां अपनी खूबसूरती और फिगर को लेकर हमेशा अपडेटेड रहती हैं। खाने-पीने से लेकर एक्सरसाइज़ और डाइट पर वो पूरा ध्यान देती हैं। इसके बावजूद बिज़ी शेड्यूल और बिगड़ती लाइफस्टाइल की वजह से खुद को मेनटेन करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में हम आपको कुछ आसान टिप्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप फिर से खूबसूरत लगने लगेंगी। 

 

योगा और एक्सरसाइज
योगा और एक्सरसाइज

योगा और एक्सरसाइज आपकी बॉडी को सही शेप देने के साथ ही आपके चेहरे पर नूर लाता है। इससे आप काफी एक्टिव भी रहते हैं। यदि आपके पास योगा के लिए समय नहीं है तो डांस करके भी फिट रह सकते हैं।

वेजिटेबल जूस
वेजिटेबल जूस

लड़कियों में अकसर ब्लड और आयरन की कमी देखी गई है। ऐसे में वेजिटेबल जूस पीना उनका लिए काफी लाभदायक रहता है। वेजिटेबल जूस में टमाटर, चुकंदर, पालक, अदरक का जूस जरूर पिएं।

ड्राई फ्रूट्स
ड्राई फ्रूट्स

आमतौर पर लड़कियों को खूब जंकफूड खाते हुए देखा गया है। वह ड्राई फ्रूट्स खाना ​बिल्कुल भी पसंद नहीं करती है। लेकिन अट्रैक्टिव दिखने के लिए ड्राईफ्रूट्स में बादाम, अखरोट, फ्लैससीड्स, सनफ्लोवर सीड्स जाएं। इससे लड़कियों की त्वचा में ग्लो बना रहता है।

पानी
पानी

पानी पीने की आदत को काफी अच्छा माना जाता है। पानी आपकी बॉडी से अनावश्यक पदार्थों को बा​हर निकालकर आपके चेहरे पर ग्लो लाता है। अगर डायट में पानी शामिल नहीं होगा तो बॉडी हाइड्रेट नहीं होगी। वहीं इससे आपका फिगर भी मेंटेन रहेगा।