PICS: श्रीदेवी की 55वीं बर्थ एनिवर्सिरी, देखिए उनकी यादगार तस्वीरें
दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी की आज 55वीं बर्थ एनिवर्सिरी है। 24 फरवरी 2018 को 54 साल की उम्र में दुबई में बाथटब में डूबने के कारण उनका आकस्मिक मौत हो गई थी।
मुंबई:
दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी की आज 55वीं बर्थ एनिवर्सिरी है। इसी साल 24 फरवरी को 54 साल की उम्र में दुबई में अचानक उनका निधन हो गया था। वह पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी के साथ भतीजे मोहित मारवाह की शादी में शिरकत करने दुबई गई थीं। इस खबर से बॉलीवुड समेत पूरा देश हैरान रह गया था। भले ही वह आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनसे जुड़ी तमाम यादें सभी के दिलों में ताजा हैं।
ये भी पढ़ें: 'GOLD': पहला गोल्ड मिलने पर कैसा होता है फील, सचिन तेंदुलकर से सानिया मिर्जा तक ने शेयर किया 'Feeling of Gold'
श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त 1963 को तमिलनाडु में हुआ था। उनके पिता वकील पिता थे।
श्रीदेवी ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत महज चार वर्ष की उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। उनकी पहली फिल्म बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट 'थुनैवान' थी। श्रीदेवी ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट 'बाला भरतम', 'प्रार्थनाइ' , 'नाम नाडू' , 'बाबू' , 'भक्त कुमबारा' जैसी फिल्मों में काम किया है।
श्रीदेवी को 'मिस्टर इंडिया', 'सदमा', 'चालबाज', 'चांदनी' जैसी कई बेहतरीन फिल्मों के लिए जाना जाता है। पद्मश्री से सम्मानित अभिनेत्री की आखिरी फिल्म 2017 में आई 'मॉम' थी।
करीब 300 फिल्मों में काम करने वाली श्रीदेवी ने 1996 में निर्देशक बोनी कपूर से शादी की। इसके बाद वह फिल्मों से दूर हो गईं। फिर 2012 में 'इंग्लिश विंग्लिश' से उन्होंने रूपहले पर्दे पर वापसी की।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Fastest Growing Religion In The World: दुनिया में सबसे तेजी से फैल रहा है ये धर्म, हर जगह होगा इनका बोलबाला
-
Lo Shu Grid: ऐसे बनाएं अपना लोशु ग्रिड और जानें आपके भाग्य में राजयोग है या नहीं
-
Santoshi Mata ki Aarti: जीवन को खुशहाल बनाना चाहते हैं? तो शुक्रवार को पढ़ें मां संतोषी की ये आरती