logo-image

रणवीर की फिल्म बेफिक्रे के गाने 'नशे से चढ़ गयी..' ने यूट्यूब पर बनाया रिकॉर्ड

रणवीर सिंह और वाणी कपूर की फिल्म 'बेफिक्रे' के गाने 'नशे सी चढ़ गयी' ने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

Updated on: 05 May 2017, 08:29 PM

नई दिल्ली:

रणवीर सिंह और वाणी कपूर की फिल्म 'बेफिक्रे' के गाने 'नशे सी चढ़ गयी' ने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है। यू ट्यूब पर रिकॉर्ड बनाने वाले इस गाने को सबसे ज्यादा देखा गया है।

'नशे सी चढ़ गयी'  अब तक का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला हिंदी गाना बन गया है। 

 इस गाने को 6  महीने के अंदर 23.4 करोड़ बार देखा गया है। यह गाना सबसे तेजी से  20 करोड़ बार देखे जाने का आंकड़ा पार करने वाली हिंदी वीडियो फिल्म बन गया है। 

इस वीडियो को वीडियो शेयरिंग साइट पर सबसे ज्यादा देखा भी गया है।  'बेफिक्रे' फिल्म के ऑफिशल ट्विटर हैंडल पर यह जानकारी दी गई है।

एक्टर रणवीर सिंह ने भी ट्वीट पर ख़ुशी को साझा किया।

पेरिस में फिल्माए गए रनवीर सिंह और वानी कपूर के गाने को अरिजीत सिंह ने आवाज दी है।

'नशे सी चढ़ गई जिंदगी' इन लाइनों से गाने की शुरुआत होती है, जिसमें दोनों एक्टर बेहद बिंदास नज़र आ रहे हैं।

इस गाने की कोरियोग्राफी वैभवी मर्चेंट ने की थी। इस गाने को अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी वही विशाल-शेखर की जोड़ी ने इस गाने को कंपोज किया है।

फिल्म बेफिक्रे में रणवीर सिंह और वाणी कपूर लीड रोल में थे। वहीं आदित्य चोपड़ा करीब 8 साल बाद इस फिल्म के जरिए निर्देशन किया । बतौर डायरेक्टर बेफिक्रे आदित्य की चौथी फिल्म है।

और पढ़ें: आमिर खान की फिल्म 'दंगल' चीन में मचाएगी धमाल, 9000 स्‍क्रीन्‍स पर होगी रिलीज