प्रियंका चोपड़ा के बाद अब उनकी बहन परिणीति की भी सिंगिंग में शुरुआत, कल सुन सकेंगे उनकी आवाज़
यशराज के बैनर तले बन रही यह फिल्म 12 मई 2017 को रिलीज होगी। इसमें परिणीति के साथ आयुष्मान खुराना लीड रोल में नजर आएंगे।
नई दिल्ली:
बॉलीवुड से हॉलीवुड का सफर तय करने वाली प्रियंका चोपड़ा के गानें तो आपने जरूर सुने होंगे, लेकिन अब उनकी बहन यानी परिणीति चोपड़ा भी सिंगिंग के क्षेत्र में उतर गई हैं। जी हां, परिणीति चोपड़ा ने गायकी की शुरुआत कर दी है। हालांकि आप 28 मार्च को उनकी आवाज सुन सकेंगे।
परिणीति इसको लेकर काफी उत्साहित हैं और अपनी खुशी उन्होंने ट्विटर के जरिए अपने फैंस से शेयर की है। परी ने फिल्म 'मेरी प्यारी बिंदू' के गाना 'माना की हम यार नहीं' गाने को अपनी आवाज दी है।
#MaanaKeHumYaarNahinSong OUT TOMORROW. @MeriPyaariBindu pic.twitter.com/2e7Lf6OZEQ
— Yash Raj Films (@yrf) March 27, 2017
'मेरी प्यारी बिंदु' रोमांस-ड्रामा फिल्म है, जिसे अक्षय रॉय ने लिखा और डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना लीड रोल में नजर आएंगे। आयुष्मान, आलिया भट्ट, श्रद्धा कपूर ने भी परिणीति की आवाज की तारीफ की। आयुष्मना ने तो परिणीति को अपना फेवरेट सिंगर बताया है।
ये भी पढ़ें: 'गोलमाल' में करीना की जगह काम करना विरासत बढ़ाने जैसा: परिणीति चोपड़ा
यशराज के बैनर तले बन रही यह फिल्म 12 मई 2017 को रिलीज होगी। आयुष्मान इस फिल्म में लेखक अभिमन्यु रॉय का किरदार निभा रहे हैं। वहीं परिणीति एक साल फिर धमाकेदार वापसी करने को तैयार हैं। वो आखिरी बार रणवीर सिंह के साथ फिल्म 'किल दिल' में नजर आई थीं।
ये भी पढ़ें: 'हाफ गर्लफ्रेंड' का फर्स्ट लुक रिलीज, स्पोर्टी लुक में ग्लैमरस दिख रही हैं श्रद्धा कपूर
इसके अलावा परिणीति चोपड़ा फिल्म धमाल में करीना कपूर को रिप्लेस कर चुकी हैं। वह सीरीज की अगली फिल्म में एक खास और अहम रोल में नजर आने वाली हैं।
ये भी पढ़ें: गर्मी में धूप, उमस, प्रदूषण से बालों और त्वचा का ऐसे रखें ख्याल
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kya Kehta Hai Hinduism: हिंदू धर्म में क्या है मुस्लिमों का स्थान, सदियों पुराना है ये इतिहास
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी आज, इस शुभ मुहूर्त में करें पारण, जानें व्रत खोलने का सही तरीक
-
Varuthini Ekadashi 2024: शादी में आ रही है बाधा, तो वरुथिनी एकादशी के दिन जरूर दान करें ये चीज
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी पर अपनी राशि के अनुसार जपें मंत्र, धन वृद्धि के बनेंगे योग