Chandrayaan 3: करीना कपूर से लेकर मनोज जोशी तक बॉलीवुड सेलेब्स ने दी ISRO को बधाई
भारत ने चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग की पूरी तैयारी कर ली है, इस खबर से पूरे भारत के लोग गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं, इसी कड़ी में कई बॉलीवुड हस्तियों ने इसरो को बधाई दी है.
नई दिल्ली:
इंडियन स्पेस एंड रिसर्च ऑग्रेनाजेशन ने मंगलवार को चंद्रयान -3 पर अपनी नई अपडेट शेयर की है और 70 किमी की दूरी से ली गई चंद्रमा की तस्वीरें शेयर कीं. जैसे ही भारत चंद्रमा पर चंद्रयान-3 के उतरने की तैयारी कर रहा है, बॉलीवुड हस्तियों ने इसरो को बधाई दी और अपना एक्साइटमेंट भी बताया. एक मीडिया एजेंसी से बात करते हुए करीना कपूर खान ने कहा कि वह इसका समर्थन कर रही हैं और अपने बच्चों के साथ इसे देखेंगी. यह हर भारतीय के लिए गर्व का पल है. हम अपने दिल में उस गर्व को महसूस कर सकते हैं. भारतीय होने के नाते, हम सभी इस समय को देखने का इंतजार कर रहे हैं. बहुत सारे लोग इसे देखते रह जाएंगे. मैं सांस रोककर अपने बेटों के साथ इसे देखना चाहुंगी.
#WATCH | On Chandrayaan 3 landing, actor Kareena Kapoor Khan says, "It's a great moment for India and a proud moment for every Indian. All of us are waiting to watch it. I'm going to do that with my boys." pic.twitter.com/MLJKJjoPsS
— ANI (@ANI) August 21, 2023
सिंगर शिबानी कश्यप ने भी खास अंदाज में इसरो टीम को शुभकामनाएं दीं
बॉलीवुड सिंगर शिबानी कश्यप ने भी खास अंदाज में इसरो टीम को शुभकामनाएं दीं. कश्यप ने गिटार के साथ एआर रहमान द्वारा रचित दिल है छोटा सा, छोटी सी आशा गाकर वैज्ञानिकों को बधाई दी. फेमस अभिनेता मनोज जोशी ने इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए इसरो और देश को बधाई दी. उन्होंने कहा, 'इसमें कोई संदेह नहीं है कि चंद्रयान 3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक उतरेगा क्योंकि, भारत के प्रत्येक नागरिक की तरह, मुझे भी भारत के उन सभी वैज्ञानिकों पर भरोसा है, जिन्होंने इस मिशन में योगदान दिया है.'
मुझे पूर्ण विश्वास है कि #Chandrayan3 जल्द ही चंद्रमा की स्तह पर लैंडिंग करेगा।
— Manoj Joshi (@actormanojjoshi) August 22, 2023
मुझे गर्व है हमारे भारतवर्ष के महान वैज्ञानिकों पर जिनकी कड़ी मेहनत के कारण अतंरिक्ष के क्षेत्र में भारत इतिहास रचने जा रहा है।
मुझे हर्ष है कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के सक्षम… pic.twitter.com/cgzK5ozN6l
मनोज जोशी ने कहा चंद्रयान 3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक उतरेगा
उन्होंने कहा, यह संयोग की बात है कि एक तरफ इसरो के चेयरमैन सोमनाथ जी हैं और दूसरी तरफ अधिक मास के बाद भगवान शिव का श्रावण शुरू होता है. शिव के माथे पर चंद्रमा है और पुराणों के अनुसार, प्रथम ज्योतिर्लिंग सोमनाथ के निर्माता भी चंद्रमा हैं. यह योग ही योग है. अभिनेता ने आगे कहा, "हमें विश्वास है कि वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत से चंद्रयान 3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक उतरेगा. हम सभी प्रार्थना कर रहे हैं कि चंद्रयान 3 बिना किसी विचलन के सफलतापूर्वक उतर जाए. सभी को मेरी ओर से शुभकामनाएं. सभी वैज्ञानिकों को सलाम.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Lok Sabha Election 2024: PM मोदी ने नामांकन के लिए क्यों चुना यह खास दिन? सामने आई चौंकाने वाली वजह
-
Guru Asta 2024: आज गुरु होंगे अस्त, इन राशियों को होगा बंपर लाभ, होगी जबरदस्त कमाई
-
Angarak Yoga 2024: मंगल के गोचर से बना अंगारक योग, इन राशियों के जीवन में छा जाएगा अंधेरा
-
Vastu Tips For Kitchen: इस दिशा में होती है रसोई तो घर वाले हमेशा रहते हैं कंगाल