खेसारीलाल की फिल्म 'दुल्हिन वही जो पिया मन भाये' का फर्स्ट लुक रिलीज
फिल्म में भोजपुरी सुपर स्टार खेसारीलाल यादव (Khesari Lal Yadav), काजल राघवानी (Kajal Raghwani), मधु शर्मा और पद्म सिंह मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं
नई दिल्ली:
अभय सिन्हा एंड इजमाईट्रिप डॉट कॉम प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म 'दुल्हिन वही जो पिया मन भाये' (Dulhin Wahi Jo Piya Man Bhaye) का फर्स्ट लुक नए साल में जारी कर दिया गया. इस फिल्म का ट्रेलर भी जल्द ही जारी किया जाएगा. फिल्म में भोजपुरी सुपर स्टार खेसारीलाल यादव (Khesari Lal Yadav), काजल राघवानी (Kajal Raghwani), मधु शर्मा और पद्म सिंह मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं. फिल्म के जारी पोस्टर के एक भाग में खेसारीलाल यादव, काजल राघवानी के साथ और दूसरे भाग में मधु शर्मा के साथ नजर आ रहे हैं.
यह भी पढ़ें: खेसारीलाल यादव के 'चुम्मा चाटी के पार्टी होई...' गाने ने मचाया धमाल
View this post on Instagram
फिल्म 'दुल्हिन वही जो पिया मन भाये' (Dulhin Wahi Jo Piya Man Bhaye) का फर्स्ट लुक बताता है कि यह रोमांटिक फिल्म होने वाली है, जबकि नाम से पता चलता है कि यह सामाजिक और पारिवारिक फिल्म है.
यह भी पढ़ें: भोजपुरी फिल्म 'दिलदार से दिल लागल' में दिखेगी विशाल और तनुश्री की जोड़ी
फिल्म 'दुल्हिन वही जो पिया मन भाये' के निमार्ता अभय सिन्हा, प्रशांत जम्मूवाला और समीर अफताब हैं. फिल्म के लेखक और संगीतकार रजनीश मिश्रा हैं. लंबे समय बाद एक बार फिर से रजनीश मिश्रा किसी फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म के निमार्ताओं ने बताया कि इस फिल्म की 90 प्रतिशत शूटिंग लंदन में की गई है. बीते साल कोरोना की वजह से फिल्म एक साल आगे चली गई, लेकिन अब फिल्म भव्य पैमाने पर रिलीज की जाएगी.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Lok Sabha Election 2024: PM मोदी ने नामांकन के लिए क्यों चुना यह खास दिन? सामने आई चौंकाने वाली वजह
-
Guru Asta 2024: आज गुरु होंगे अस्त, इन राशियों को होगा बंपर लाभ, होगी जबरदस्त कमाई
-
Angarak Yoga 2024: मंगल के गोचर से बना अंगारक योग, इन राशियों के जीवन में छा जाएगा अंधेरा
-
Vastu Tips For Kitchen: इस दिशा में होती है रसोई तो घर वाले हमेशा रहते हैं कंगाल