रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने पीएम पर बोला हमला, मोदी गरीबों को गले क्यों नहीं लगाते?
कांग्रेस के महासचिव का कमान संभालने के बाद प्रियंका गांधी बेहद सक्रिय हैं. कांग्रेस के पक्ष में जनता का मूड करने के लिए वो हर संभव कोशिश कर रही हैं.
नई दिल्ली:
कांग्रेस के महासचिव का कमान संभालने के बाद प्रियंका गांधी बेहद सक्रिय हैं. कांग्रेस के पक्ष में जनता का मूड करने के लिए वो हर संभव कोशिश कर रही हैं. इसी के तहत वो आज यानी शुक्रवार को गाजियाबाद में रोड शो की. प्रियंका गांधी का रोड शो रमते राम से निकलते हुए मालीवाड़ चौक पर खत्म हुआ. प्रियंका गांधी ने गाजियाबाद से कांग्रेस प्रत्याशी डॉली शर्मा के लिए प्रचार किया.
इस दौरान प्रियंका गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर जुबानी वार करते हुए कहा, 'पीएम मोदी दुनियाभर धूम आए हैं. जापान गए वहां गले लगे, पाकिस्तान गए वहां बिरयानी खाए. चीन गए वहां गले लगे, लेकिन वाराणसी में आप उन्हें किसी गरीब परिवार से गले लगते देखा है?'
#WATCH Congress General Secretary for UP East, Priyanka Gandhi Vadra, speaks on PM Modi, says "...dunia bhar ghoom aaye hain. Japan gaye wahan gale lage, Pakistan gaye wahan Biryani khaayi, China gaye wahan gale lage. Lekin Varanasi ke ek gareeb parivaar se gale lagte dekha hai?" pic.twitter.com/k7ntq4zYy4
— ANI UP (@ANINewsUP) April 5, 2019
प्रियंका गांधी के रोड शो में अच्छी खासी भीड़ नजर आई.प्रियंका गांधी ने रोड शो के दौरान लोगों से बातचीत भी की. इतना ही नहीं वो बीच-बीच में लोगों की मांग पर उनके साथ सेल्फी भी ले रही थीं.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Angarak Yoga 2024: मंगल के गोचर से बना अंगारक योग, इन राशियों के जीवन में छा जाएगा अंधेरा
-
Vastu Tips For Kitchen: इस दिशा में होती है रसोई तो घर वाले हमेशा रहते हैं कंगाल
-
Mulank 4 Numerology 2024: मूलांक 4 वाले लोगों के लिए मई 2024 में करियर कैसा रहेगा
-
Mala Jaap Ke Niyam: इस तरह करेंगे माला का जाप तो धन में होगी दोगुनी तरक्की