पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा में बंपर वोटिंग, बिहार ने किया निराश
लोकसभा चुनाव के सात चरण में से पहले चरण के लिए आज वोट डाले गए. निर्वाचन आय़ोग से जारी आंकड़ों के मुताबिक शाम 6 बजे तक उत्तर प्रदेश में 6 बजे तक 63.69 फीसद वोटिंग हो चुकी थी.
नई दिल्ली:
लोकसभा चुनाव के सात चरण में से पहले चरण के लिए आज वोट डाले गए. निर्वाचन आय़ोग से जारी आंकड़ों के मुताबिक शाम 6 बजे तक उत्तर प्रदेश में 6 बजे तक 63.69 फीसद वोटिंग हो चुकी थी. बिहार की चार सीटों पर शाम पांच बजे तक 50% मतदान हुआ. बंगाल में 3 बजे तक हीं 70% और महाराष्ट्र में 46.13% वोट पड़ चुके थे. लोकसभा चुनाव (Loksabha Election 2019) के पहले चरण में गुरुवार को देश के 91 सीटों पर वोट डाले गए. पहले चरण में जिन 20 राज्यों में वोटिंग हुई, उनमें दो केंद्र शासित प्रदेश भी शामिल हैं. पहले चरण की 91 सीटों पर कुल 1279 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे. नतीजे 23 मई को आएंगे. अभी वोटिंग परसेंट का यह आंकड़ा अंतिम नहीं है.
ऐसे चला मतदान का मीटर
राज्य | 11 बजे | 1 बजे | 3 बजे | 5 बजे | लास्ट अपडेट | 2014 में वोटिंग |
उत्तर प्रदेश | 24.32 | 38.7 | 50.86 | 57.63 | 63.69 | 66.50% |
बिहार | 33.5 | 50 | 83.00% | |||
उत्तराखंड | 23 | 41.3 | 46.59 | 58 | 57.85 | 60.70% |
महाराष्ट्र | 13 | 34.5 | 46.13 | 64.15% | ||
छत्तीसगढ़ | 33.8 | 52 | 56 | 59.32% | ||
पश्चिम बंगाल | 38 | 55.95 | 70 | 81 | 82.96% | |
जम्मू कश्मीर | 30.57 | 35 | 46.17 | 54.5 | 72.16 | 53.50% |
ओडिशा | 57 | 74.60% | ||||
असम | 44.33 | 59.5 | 68 | 68 | 78.60% | |
आंध्र प्रदेश | 25 | 41 | 44 | 61 | 66.00 | 78.90% |
तेलंगाना | 22.43 | 38 | 49 | 61 | 60 | 71.17% |
त्रिपुरा | 53.17 | 68.65 | 81.8 | 86.17% | ||
मणिपुर | 68.9 | 78.2 | 78.2 | 84.20% | ||
मेघालय | 27 | 44.5 | 55 | 62 | 70.67% | |
अरुणाचल प्रदेश | 79.88% | |||||
लक्षद्वीप | 37.7 | 51.25 | 65.90% | 86.62% | ||
अंडमान व निकोबार | 43 | 70.60% | 70.67% | 70.67% | ||
सिक्किम | 69 | 83.64% | ||||
नगालैंड | 68 | 78 | 87.91% | |||
मिजोरम | 55.2 | 60 | 61.95% | |||
आज EVM में कैद हुईं जिन बड़े चेहरों की बात करें तो उनमें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari, नागपुर), बीजेपी के जनरल वीके सिंह (VK Singh, गाजियाबाद), लोजपा से चिराग पासवान (Chirag Paswan, जमुई), कांग्रेस नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी (Nasimuddin Siddiki, बिजनौर), हम से जीतन राम मांझी (Jitan Ram, गया), हरिद्वार से रमेश पोखरियाल निशंक, नैनीताल से कांग्रेस के हरीश रावत, पौड़ी से मनीष खंडूरी का नाम प्रमुख है.
बिहार में ऐसे बढ़ा मतदान प्रतिशत
औरंगाबाद |
6.80% |
34 |
38.5 |
50 |
49.85 |
51.18 |
|
गया |
13.00% |
33 |
44 |
49 |
56 |
53.91 |
|
नवादा |
5.00% |
37 |
43 |
49 |
52.5 |
52.18 |
|
जमुई |
5.87% |
29 |
41.34 |
54 |
54 |
50.01 |
पहले चरण में 10 राज्यों की सभी सीटों पर गुरुवार को मतदान पूरा हुआ. वहीं, आंध्रप्रदेश विधानसभा की सभी 175, अरुणाचल प्रदेश की सभी 60, सिक्किम की सभी 32 और ओडिशा की 147 में से 28 विधानसभा सीटों के लिए भी वोटिंग हुई.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Lok Sabha Election 2024: PM मोदी ने नामांकन के लिए क्यों चुना यह खास दिन? सामने आई चौंकाने वाली वजह
-
Guru Asta 2024: आज गुरु होंगे अस्त, इन राशियों को होगा बंपर लाभ, होगी जबरदस्त कमाई
-
Angarak Yoga 2024: मंगल के गोचर से बना अंगारक योग, इन राशियों के जीवन में छा जाएगा अंधेरा
-
Vastu Tips For Kitchen: इस दिशा में होती है रसोई तो घर वाले हमेशा रहते हैं कंगाल