झारखंड में गठबंधन की जीत पर बोले लालू, अहंकार एवं पाखंड की राजनीति का अवसान तय है
राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने झारखंड विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा :झामुमो: नीत महागठबंधन की जीत पर सोमवार को झामुमो नेता हेमंत सोरेन को शुभकामनाएं दी
पटना:
बिहार की प्रमुख विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद ने झारखंड विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा झामुमो नीत महागठबंधन की जीत पर सोमवार को झामुमो नेता हेमंत सोरेन को शुभकामनाएं दी और कहा कि झारखंड की महान जनता ने सुनिश्चित कर दिया है कि अहंकार एवं पाखंड की राजनीति का हर जगह अवसान तय है. चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता और रांची के एक अस्पताल में भर्ती लालू ने ट्वीट किया, 'प्रिय हेमंत! अनंत शुभकामनाएं. असीम आशीष.. मनोकामना पूर्ण हुई. झारखंड की महान जनता ने सुनिश्चित कर दिया है कि अहंकार एवं पाखंड की राजनीति का हर जगह अवसान तय है. लगातार साझे संघर्ष के लिए कांग्रेस के साथियों का भी बहुत धन्यवाद.जोहार झारखंड'.
उल्लेखनीयह कि झारखंड में झामुमो नीत महागठबंधन में कांग्रेस और राजद भी शामिल हैं. पूर्व मुख्यमंत्री राजद प्रमुख लालू प्रसाद की पत्नी और राजद उपाध्यक्ष राबड़ी देवी ने झारखंड विधानसभा चुनाव में झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन की जीत को शानदार और जानदार बताते हुए इसपर प्रसन्नता व्यक्त की और इस जीत के लिए उक्त प्रदेश के समस्त अवाम को बधाई एवं सुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि यह जीत धर्म निरपेक्षता, सामाजिक न्याय औऱ सदभाव की जीत है. राबड़ी देवी ने इस कामयाबी के लिये झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस एवं राजद को बधाई दी और आशा व्यक्त किया कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में बनने वाली झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन की सरकार आम अवाम की आशाओं औऱ विश्वास पर खड़ी उतरेगी, लोगों का दिल जीतेगी और बिना भेद भाव के सबको न्याय देगी.
यह भी पढ़ें-सोशल मीडिया पर CAA पर टिप्पणी के बाद AAP MLA अमानतुल्लाह के खिलाफ FIR दर्ज
उन्होंने इस शानदार जीत के लिये झामुमो नेता शिबू सोरेन और हेमंत सोरेन को बधाई भी दी. बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव, पूर्वमंत्री एवं विधायक तेज प्रताप यादव, राज्यसभा सांसद मीसा भारती ने भी झारखंड विधान सभा चुनाव मे झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन की जीत पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा झामुमो नेता शिबू सोरेन, हेमंत सोरेन एवं गठबंधन शीर्ष नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को बधाई दी है. राजद के पटना के वीरचंद पटेल मार्ग स्थित राजद के प्रदेश मुख्यालय सहित राज्य के कई अन्य जिलों में भी राजद और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने झारखंड विधानसभा चुनाव में झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन की जीत पर जश्न मनाया और खुशी का इजहार किया .
यह भी पढ़ें-Jhankhand Assembly Election Result : पीएम मोदी ने हेमंत सोरेन को दी जीत की बधाई
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Vastu Tips: दक्षिण दिशा में मुख करके पूजा करना शुभ या अशुभ? कहीं आप तो नहीं कर रहें ये गलती
-
Kya Kehta Hai Hinduism: हिंदू धर्म में क्या है मुस्लिमों का स्थान, सदियों पुराना है ये इतिहास
-
Surya Dev ki Aarti: रविवार के दिन जरूर पढ़ें सूर्यदेव की ये आरती, जीवन में आएगा बड़ा बदलाव!
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी आज, इस शुभ मुहूर्त में करें पारण, जानें व्रत खोलने का सही तरीक