#YearEnd2017: एक ऐसा ऑनलाइन गेम जिसने सैकड़ों लोगों को किया सुसाइड के लिए मजबूर
इंटरनेट की दुनिया में आत्महत्या को प्रेरित करने वाले ब्लू व्हेल गेम से दुनिया के कई देशों में टीनेजर्स सुसाइड कर चुके हैं। यह एक ऐसा किलर गेम है जिससे लोग खुद को नुकसान तो पहुंचाते हीं है साथ ही आखिरी दिन सुसाइड भी कर लेते हैं।
highlights
- रसिया के एक युवक ने तैयार किया सुसाइड के लिए मजबूर करने वाला गेम
- दुनियाभर में अबतक सैकड़ों लोगों ने इसे खेलने के बाद सुसाइड किया
New Delhi:
साल 2017 कई खट्टी-मिठी यादों के साथ अब हमें अलविदा कह रहा है। इस साल क्राइम की कई वारदातें ऐसी हुई हैं जिन्होंने न सिर्फ देश बल्कि पूरी दुनिया की चिंता बढ़ा दी। साल के इस अंतिम दौर में हम आपको 'Year Ender ' के तहत ऐसी ही कुछ वारदातों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने पूरे देश में दहशत फैलाई और सरकार से लेकर आम आदमी तक इनसे प्रभावित हुए।
इंटरनेट की दुनिया में आत्महत्या को प्रेरित करने वाले ब्लू व्हेल गेम से दुनिया के कई देशों में टीनेजर्स सुसाइड कर चुके हैं। यह एक ऐसा किलर गेम है जिससे लोग खुद को नुकसान तो पहुंचाते हीं है साथ ही आखिरी दिन सुसाइड भी कर लेते हैं।
इस गेम ने दुनिया के कई युवा लोगों की जान ली है। ब्लू व्हेल गेम की दहशत भारत में सबसे पहले तब आई जब मुंबई में एक 14 साल के बच्चे ने इससे प्रेरित होकर सुसाइड कर लिया।
कैसे हुई इस गेम की शुरूआत
इस गेम की शुरूआत रसिया में हुई थी। यहां पर 2013 में फिलिप बुडेकिन नाम के एक युवक ने बनाया था। रसिया में लगातार बढ़ती सुसाइड की घटनाओं के बाद पुलिस ने फिलिप को गिरफ्तार कर लिया था।
और पढ़ें- #YearEnd2017: 22 साल के युवक की गलती से रुका था पूरी दुनिया को खतरे में डालने वाला 'रैनसमवेयर'
कैसे खेला जाता है गेम
यह गेम कुल 50 दिनों का होता है, जिसमें यूजर को रजिस्टर करने के बाद उसे हर दिन एक टास्क जाता है। इस टास्क में रात को 4 बजे हॉरर मूवी देखना, रात को श्मशान में जाना जैसी खतरनाक टास्क दिए जाते हैं। इस गेम का आखिरी टास्क होता है सुसाइड करने का।
अबतक सैकड़ों लोगों ने किया सुसाइड
इस गेम को खेलकर न केवल रसिया में बल्कि पूरी दुनिया के कई देशों में कई टीनेजर्स ने सुसाइड किया है। भारत में इस गेम पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। बताया जाता है कि मुख्य साइट और एप बंद होने के बाद कुछ अन्य लोग इसे अन्य नामों से इंटरनेट पर अभी भी चला रहे हैं।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Lok Sabha Election 2024: PM मोदी ने नामांकन के लिए क्यों चुना यह खास दिन? सामने आई चौंकाने वाली वजह
-
Guru Asta 2024: आज गुरु होंगे अस्त, इन राशियों को होगा बंपर लाभ, होगी जबरदस्त कमाई
-
Angarak Yoga 2024: मंगल के गोचर से बना अंगारक योग, इन राशियों के जीवन में छा जाएगा अंधेरा
-
Vastu Tips For Kitchen: इस दिशा में होती है रसोई तो घर वाले हमेशा रहते हैं कंगाल