हरियाणा: पानीपत में डांसर हर्षिता दहिया की गोली मार कर हत्या, पुलिस ने जांच की शुरू
पानीपत से प्रोग्राम कर लौट रही हरियाणा की लोकगायिका और डांसर हर्षिता दहिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
नई दिल्ली:
पानीपत से प्रोग्राम कर लौट रही हरियाणा की लोकगायिका और डांसर हर्षिता दहिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
जानकारी के अनुसार, हर्षिता दहिया वैगनआर गाड़ी में साथियों सहित जा रही थीं। हर्षिता इसराना के गांव चमराडा में प्रोग्राम खत्म कर निकली थी और उसके बाद ये घटना घटी।
इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने उनको निशाना बनाया और उन्हें चार गोलियां मार दी। फ़िलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चला है।
डॉक्टर राजीव मान के मुताबिक, हर्षिता के शरीर पर 7 -8 गोलियों से जख्म हुए है और तीन गोलियां निकाली गई है।
7-8 bullet wounds on body, 3 bullets recovered. Rest bullets passed across the body. No other injury mark: Dr Rajeev Maan #HarshitaDahiya pic.twitter.com/fO1pcvbuQM
— ANI (@ANI) October 18, 2017
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कार में उनके साथ तीन अन्य लोग भी थे, लेकिन बदमाशों ने उन्हें निशाना नहीं बनाया। हमलावर काले रंग की कार में थे।
Haryana: Local singer & dancer Harshita Dahiya shot dead by unknown assailants when she was leaving from a program in Panipat's Israna.
— ANI (@ANI) October 17, 2017
यह घटना शाम लगभग 4.30 बजे हुई। 22 वर्षीय हर्षिता सोनीपत जिले की रहने वाली थीं। उन्होंने हाल में एक वीडियो साझा किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही है, लेकिन उन्हें इसका डर नहीं है।
उन्होंने इस बारे में पुलिस को बताया या नहीं, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। हर्षिता एक डांसर और हरियाणवी 'रागिनी' गायिका थीं।
पुलिस ने कहा कि अपराधियों की तलाश की जा रही है।
और पढ़ें: 'मैं यार मनाना नी' पर बेफिक्र होकर वाणी कपूर ने किया डांस, वीडियो वायरल
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kya Kehta Hai Hinduism: हिंदू धर्म में क्या है मुस्लिमों का स्थान, सदियों पुराना है ये इतिहास
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी आज, इस शुभ मुहूर्त में करें पारण, जानें व्रत खोलने का सही तरीक
-
Varuthini Ekadashi 2024: शादी में आ रही है बाधा, तो वरुथिनी एकादशी के दिन जरूर दान करें ये चीज
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी पर अपनी राशि के अनुसार जपें मंत्र, धन वृद्धि के बनेंगे योग