दिल्ली: एम्स के पास 4 कारों को डंपर ने मारी टक्कर, 6 गंभीर रूप से घायल
एम्स हॉस्पिटल के पास बने फ्लाई ओवर पर शनिवार रात एक तेज रफ्तार डंपर ने 4 कारों को टक्कर मार दी। इस टक्कर के बाद कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
नई दिल्ली:
एम्स हॉस्पिटल के पास बने फ्लाई ओवर पर शनिवार रात एक तेज रफ्तार डंपर ने 4-5 कारों को टक्कर मार दी। इस टक्कर के बाद कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन में हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।
जानकारी के अनुसार शनिवार रात एक अंधाधुंध तेज रफ्तार से चल रहा ट्रक अनियंत्रित हो गया। हादसा इतना भयानक था कि ट्रक आखिर में एक कार के ऊपर चढ़ गया।
हादसे के बाद लोगों ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी। पुलिस ने आनन-फानन में घायलों को एबुंलेंस की मदद से हॉस्पिटल भेजा। वहीं घटना स्थल पर क्रेन की मदद से कार और ट्रक को रास्ते से हटवाया गया।
और पढ़ें: 5 रिश्तेदारों ने महिला को बनाया हवस का शिकार, गैंगरेप के बाद हुए फरार
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ड्राइवर डंपर से पूरी तरह से काबू खो बैठा था। इसी के बाद वह डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी ओर पहुंच गया और सामने से आ रही कारों को रौंद डाला। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें: भीड़ द्वारा की जा रही हत्या पर नेशनल डाटा बनाने की तैयारी में एनसीआरबी
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Vastu Tips: दक्षिण दिशा में मुख करके पूजा करना शुभ या अशुभ? कहीं आप तो नहीं कर रहें ये गलती
-
Kya Kehta Hai Hinduism: हिंदू धर्म में क्या है मुस्लिमों का स्थान, सदियों पुराना है ये इतिहास
-
Surya Dev ki Aarti: रविवार के दिन जरूर पढ़ें सूर्यदेव की ये आरती, जीवन में आएगा बड़ा बदलाव!
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी आज, इस शुभ मुहूर्त में करें पारण, जानें व्रत खोलने का सही तरीक