छत्तीसगढ़ : भरे बाजार में नक्सलियों ने की गोलीबारी, 2 जवान जख्मी, एक नक्सली ढेर
दक्षिण बस्तर के पुलिस उपमहानिरीक्षक रतन लाल डांगी ने बताया, 'बासागुड़ा में शुक्रवार को साप्ताहिक बाजार था। पुलिस के कई जवान अलग-अलग दिशाओं में ड्यूटी पर तैनात थे।
बीजापुर:
छत्तीसगढ़ में बस्तर के अति संवेदनशील बीजापुर जिले के बासागुड़ा गांव में लगे साप्ताहिक बाजार में नक्सलियों ने दहशत फैलाने और पुलिस जवानों को निशाना बनाने के लिए गोलीबारी की, जिसमें दो जवान घायल हो गए। इस दौरान जवाबी गोलीबारी में एक नक्सली भी मारा गया।
दक्षिण बस्तर के पुलिस उपमहानिरीक्षक रतन लाल डांगी ने बताया, 'बासागुड़ा में शुक्रवार को साप्ताहिक बाजार था। पुलिस के कई जवान अलग-अलग दिशाओं में ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान वहां पहुंचे पांच-छह नक्सलियों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें दो सहायक आरक्षक उमेश दुर्गम और शंकर पुनेम घायल हो गए। इनमें से एक जवान की हालत गंभीर है।'
उन्होंने बताया कि बीजापुर जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से जख्मी जवान को बेहतर इलाज के लिए हेलिकॉप्टर से रायपुर रवाना किया गया है।
डांगी ने बताया, 'पुलिस की जवाबी गोलीबारी में एक नक्सली भी मारा गया है, जिसकी पहचान नहीं हो पाई है। घटनास्थल पर अतिरिक्त पुलिस बल रवाना किया गया है।'
पुलिस के अनुसार, बाजार में गोली चलने के बाद अफरा-तफरी मच गई। दहशत से तत्काल बाजार खाली हो गया। नजदीक ही पोटाकेबिन में कई बच्चे फंसे हुए हैं, जो एक कमरे में बंद हैं। क्षेत्र में पूरी तरह दहशत का माहौल है।
और पढ़ें: महाराष्ट्र में इंसानियत हुई शर्मसार, गर्भवती महिला से आठ लोगों ने किया गैंगरेप
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kya Kehta Hai Hinduism: हिंदू धर्म में क्या है मुस्लिमों का स्थान, सदियों पुराना है ये इतिहास
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी आज, इस शुभ मुहूर्त में करें पारण, जानें व्रत खोलने का सही तरीक
-
Varuthini Ekadashi 2024: शादी में आ रही है बाधा, तो वरुथिनी एकादशी के दिन जरूर दान करें ये चीज
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी पर अपनी राशि के अनुसार जपें मंत्र, धन वृद्धि के बनेंगे योग