मॉब लिंचिंग : बिहार के रोहतास में महिला की पीट पीटकर हत्या, तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना
रोहतास के डेहरी नगर थाना क्षेत्र में महादलित बस्ती में महिला की शुक्रवार शाम को पिटाई की गई थी जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई थी। महिला की मौत इलाज के दौरान अस्पताल में हो गई।
नई दिल्ली:
बिहार के रोहतास जिले में एक महिला की मामूली विवाद के कारण पीट पीटकर हत्या कर दी गई। रोहतास के डेहरी नगर थाना क्षेत्र में महादलित बस्ती में महिला की शुक्रवार शाम को पिटाई की गई थी जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई थी। महिला की मौत इलाज के दौरान अस्पताल में हो गई। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया है।
माला देवी नाम की दलित महिला को बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद बुरी तरह पीट दिया गया। डेहरी टाउन पुलिस स्टेशन इलाके में अंबेडकर चौक के पास यह घटना घटी।
पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, दो परिवारों के बीच पहले से झगड़ा चल रहा था। जिसके कारण यह लड़ाई भी हुई थी।
बिहार में बढ़ रही मॉब लिंचिंग और अपराध की घटनाओं पर पूर्व उपमुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि जिस मुख्यमंत्री में लोकशर्म ही नहीं बची हो उसे क्या-कुछ कहें?
मॉब लिंचिंग का हब बना बिहार:-
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) September 9, 2018
* बेगूसराय में भीड़ ने पीटकर 3 व्यक्तियों की हत्या की।
* रोहतास में दलित महिला की पीटकर हत्या
* हाजीपुर में दरोग़ा तो जहानाबाद में एएसपी पर हमला
* सासाराम में महिला को निर्वस्त्र घुमाया
जिस मुख्यमंत्री में लोकशर्म ही नहीं बची हो उसे क्या-कुछ कहें?
बता दें कि रोहतास में पिछले महीने भी जादूटोना करने के शक के आधार पर एक बुजुर्ग (55 वर्षीय) महिला को लाठी-डंडों से पीटा गया था। जिसके बाद खून ज्यादा बह जाने के कारण उसकी मौत हो गई थी।
और पढ़ें : UP में नहीं थम रहा मॉब लिंचिंग का कहर, अब मुजफ्फरनगर में 20 साल के दलित युवक की पीट पीटकर हत्या
पिछले महीने ही बिहार के भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र में युवक की हत्या के आरोप में एक महिला के साथ भीड़ ने मारपीट करने के बाद उसे निर्वस्त्र कर घुमाया था। इस मामले में बिहिया के थाना प्रभारी सहित आठ पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया था।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Lok Sabha Election 2024: PM मोदी ने नामांकन के लिए क्यों चुना यह खास दिन? सामने आई चौंकाने वाली वजह
-
Guru Asta 2024: आज गुरु होंगे अस्त, इन राशियों को होगा बंपर लाभ, होगी जबरदस्त कमाई
-
Angarak Yoga 2024: मंगल के गोचर से बना अंगारक योग, इन राशियों के जीवन में छा जाएगा अंधेरा
-
Vastu Tips For Kitchen: इस दिशा में होती है रसोई तो घर वाले हमेशा रहते हैं कंगाल