Chandrayaan3: चंद्रयान-3 की सफलता के लिए देशभर में दुआ और प्रार्थना कर रहे लोग
Chandrayaan 3 Landing: देशभर में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए प्रार्थना और दुआएं की जा रही हैं. मंगलवार को वाराणसी और लखनऊ में चंद्रयान-3 की सफलता के लिए कामना की गई.
highlights
- चंद्रयान-3 की सफलता के लिए प्रार्थना
- सफलता के लिए पूजा-पाठ और नमाज पढ़ रहे लोग
- बुधवार को चांद की सतह पर लैंड करेगा चंद्रयान-3
New Delhi:
Chandrayaan 3 Landing: भारत का चंद्रयान-3 बुधवार को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करने के लिए तैयार है. 23 अगस्त की शाम 6.04 बजे इसरो चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग कराएगा. भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर की नजर इस पर टिकी हुई हैं. यही नहीं चंद्रयान 3 की सफलता को लेकर देश में प्रार्थना, पूजा-पाठ और दुआओं का दौर शुरू हो गया है. चंद्रयान-3 की सफलता के लिए वाराणसी के हनुमान मंदिर में पूजा पाठ किया जा रहा है. बुधवार को यहां सुबह 8 बजे से हनुमान जी से विशेष प्रार्थना की जाएगी, जिससे चंद्रयान-3 सुरक्षित रूप से चांद पर लैंडिंग कर सके.
ये भी पढ़ें: Chandrayaan-3: क्या है चांद के दक्षिणी ध्रुव का रहस्य, जिसके पीछे पड़ी है दुनिया
चंद्रयान-3 की सफलता के लिए पूजा-पाठ
इसके अलावा वाराणसी में मैदागिन क्षेत्र के भारतेंदु पार्क स्थित श्री मंसापूरण हनुमान मंदिर प्रांगण में हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा. मिशन की सफलता के लिए हनुमान जी से विशेष प्रार्थना की जाएगी. इस दौरान यहां बड़ी संख्या में हनुमान भक्त पहुंचेंगे और हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे.
#WATCH | Uttar Pradesh | Havan being performed at Shri Math Baghambari Gaddi in Prayagraj for the successful landing of Chandrayaan-3 on the moon, on August 23.
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 22, 2023
(Video Source: Shri Math Baghambari Gaddi) pic.twitter.com/FE8TR4tmTP
लखनऊ में चंद्रयान-3 की सफलता के लिए अदा की नमाज
यही नहीं यूपी की राजधानी लखनऊ में भी चंद्रयान-3 की सफलता के लिए लोग दुआएं कर रहे हैं. 23 अगस्त को होने की लैंडिग के लिए लखनऊ के इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया में लोगों ने नमाज अदा की और चंद्रयान-3 की सफलता दे लिए दुआ मांगी.
#WATCH | Uttar Pradesh | People offer namaz at the Islamic Center of India in Lucknow for the successful landing of Chandrayaan-3, on August 23. pic.twitter.com/xpm98iQM9O
— ANI (@ANI) August 22, 2023
ये भी पढ़ें: Chandrayaan-3 Update: इसरो ने शेयर की चांद की नई तस्वीरें, चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लेकर कही ये बात
कल शाम को होगी चंद्रयान की लैंडिंग
इसरो का चंद्रयान-3 कल यानी बुधवार को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करेगा. चंद्रयान 3 की सफलता पर पूरी दुनिया नजरें टिकी हुई है. 23 अगस्त की शाम साढ़े पांच बजे के बाद से साढ़े छह बजे के बीच चंद्रयान 3 का लैंडर विक्रम चांद की सतह पर उतरेगा. बता दें कि लैंडर पूरी तरह से ऑटोमैटिक है ऐसे में चांद की सतह पर पहले लैंडर खुद जगह की तलाश करेगा और उसके बाद सतह पर लैंड करेगा. भारत के चंद्रया 3 की सबसे खास बात ये है कि ये चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव लैंड करेगा. जहां आज तक दुनिया का कोई देश अपने मिशन को नहीं भेज पाया है.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Love Rashifal 3 May 2024: इन राशियों के लिए आज का दिन रोमांस से रहेगा भरपूर, जानें अपनी राशि का हाल
-
Ganga Dussehra 2024: इस साल गंगा दशहरा पर बन रहा है दुर्लभ योग, इस शुभ मुहूर्त में स्नान करें
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीय के दिन करें ये उपाय, चुम्बक की तरह खिंचा चला आएगा धन!
-
First Hindu Religious Guru: ये हैं पहले हिंदू धर्म गुरु, भारत ही नहीं विश्व भी करता है इन्हें नमन