'बिग बॉस 7' कंटेस्टंट अरमान कोहली ने अपनी गर्लफ्रेंड को बुरी तरह से पीटा, केस दर्ज
अभिनेता अरमान कोहली के खिलाफ मुंबई के सांता क्रूज पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है।
नई दिल्ली:
अपने गुस्सैल अंदाज़ के लिए जाने जानेवाले 'बिग बॉस 7' कंटेस्टेंट का विवादों से पुराना नाता है। 'बिग बॉस 7' का हिस्सा रह चुके अरमान कोहली का गुस्सा शो में भी नज़र आ चुका है।
अब उनसे जुड़ा एक और विवाद सामने आ रहा है। अभिनेता अरमान कोहली के खिलाफ मुंबई के सांता क्रूज पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है।
अभिनेता पर उनकी गर्लफ्रेंड नीरू रंधावा को बुरी तरह से पीटने का आरोप है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फैशन डिज़ाइनर नीरू और अरमान कोहली 2015 से लिव इन रिलेशनशिप में हैं।
आरोप है कि अरमान ने गुस्से में नीरू को जोर से धक्का मारा, जिससे वह सीढ़ियों से नीचे गिर पड़ी और उन्हें सिर पर गंभीर चोटें आई। नीरू ने यह आरोप लगाया है कि अरमान ने उनके बाल खींच कर उनका सिर दिवार पर पटक दिया।
नीरू को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अरमान कोहली के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी सेक्शन 323, 326, 504 और 506 के तहत केस दर्ज किया। अगर वे दोषी पाए गए तो उन्हें सात साल तक की सज़ा हो सकती है।
पुलिस जब अरमान कोहली के घर मामले की जांच के लिए पहुंचे तब वहां वे मौजूद नहीं थे।
इस मामले में सोफिया हयात ने नीरू को सपोर्ट किया और एक वीडियो पोस्ट की। उन्होंने कहा कि अरमान को जेल में डाल देना चाहिए।
A post shared by Sofia Hayat (@sofiahayat) on Jun 4, 2018 at 11:46am PDT
बिग बॉस 7 में सोफिया हयात और अरमान कोहली के बीच खूब झगड़े हुए। शो से बाहर आने के बाद सोफिया ने अरमान के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी।
अरमान कोहली ने 1992 में विरोधी से बॉलीवुड में कदम रखा था। अरमान जानी दुश्मन' और 'एलओसी कारगिल' में नज़र आ चुके हैं।
और पढ़ें: बिटकॉइन घोटाले में आया शिल्पा शेट्टी के पति का नाम, राज कुंद्रा से ED ने की पूछताछ
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Love Rashifal 3 May 2024: इन राशियों के लिए आज का दिन रोमांस से रहेगा भरपूर, जानें अपनी राशि का हाल
-
Ganga Dussehra 2024: इस साल गंगा दशहरा पर बन रहा है दुर्लभ योग, इस शुभ मुहूर्त में स्नान करें
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीय के दिन करें ये उपाय, चुम्बक की तरह खिंचा चला आएगा धन!
-
First Hindu Religious Guru: ये हैं पहले हिंदू धर्म गुरु, भारत ही नहीं विश्व भी करता है इन्हें नमन