डोनाल्ड ट्रंप अब नहीं चलाएंगे हिलेरी क्लिंटन पर मुक़दमा
अपने कैंपेन के दौरान ट्रंप समर्थकों से 'लॉक हर अप' लगवाते थे और क्लिंटन को 'क्रूकेड हिलेरी' कह कर पुकारते थे।
New Delhi:
चुनाव प्रचार के दौरान अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भले ही हिलेरी क्लिंटन को जेल भेजने का वादा कर चुके हों, लेकिन अब उनका इरादा बदल गया लगता है। उनके कैंपेन मेनेजर केलियन कॉनवे ने कहा है कि हिलेरी क्लिंटन पर मुक़दमा नहीं चलाया जाएगा। अपने कैंपेन के दौरान ट्रंप समर्थकों से 'लॉक हर अप' के नारे लगवाते थे और क्लिंटन को 'क्रूकेड हिलेरी' कह कर पुकारते थे।
ट्रंप ने बहस के दौरान कहा था कि हिलेरी ने विदेश मंत्री के रहते हुए महत्वपूर्ण ई-मेल के लिए प्राइवेट सर्वर का इस्तेमाल किया था, जिससे देश की सुरक्षा को खतरा हो सकता था। रिपब्लिकन उम्मीद्वार ने कहा था कि यदि वो चुनाव जीते मामले में स्पेशल प्रोसिक्यूटर नियुक्त करेंगे।
यह भी पढ़ें: यदि चुनाव जीता तो ईमेल मामले में हिलेरी को भेजूंगा जेल, बोले ट्रंप
हांलांकि चुनाव जीतने के बाद ट्रंप के सुर बदल गए। परिणाम आने के बाद उन्होंने कहा कि हिलेरी ने अच्छा मुकाबला किया और उन्होंने हिलेरी को उनकी मेहनत के लिए बधाई दी है। ट्रंप ने कहा था, "हिलेरी ने फोन कर मुझे बधाई दी। हिलेरी ने देश की बहुत सेवा की है। मैं उनका शुक्रिया अदा करता हूं। अब हम अमेरिकन सपने को पूरा करेंगे।"
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Love Rashifal 3 May 2024: इन राशियों के लिए आज का दिन रोमांस से रहेगा भरपूर, जानें अपनी राशि का हाल
-
Ganga Dussehra 2024: इस साल गंगा दशहरा पर बन रहा है दुर्लभ योग, इस शुभ मुहूर्त में स्नान करें
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीय के दिन करें ये उपाय, चुम्बक की तरह खिंचा चला आएगा धन!
-
First Hindu Religious Guru: ये हैं पहले हिंदू धर्म गुरु, भारत ही नहीं विश्व भी करता है इन्हें नमन