Udaipur murder case: CM अशोक गहलोत ने बुलाई अधिकारियों की बैठक, कानून-व्यवस्था पर चर्चा
Udaipur murder case: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कल, 28 जून को कन्हैया लाल की हत्या के बाद राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति के बारे में अधिकारियों के साथ बैठक बुलाई है।
highlights
- गृह मंत्रालय ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को अपने हाथ में लेने का निर्देश दिया
- किसी भी संगठन की संलिप्तता और अंतरराष्ट्रीय संपर्क की गहन जांच की जाएगी
- उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि राजस्थान की घटना बहुत दुखःद है
नई दिल्ली:
Udaipur murder case: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कल, 28 जून को कन्हैया लाल की हत्या के बाद राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति के बारे में अधिकारियों के साथ बैठक बुलाई है। वहीं, गृह मंत्रालय कार्यालय ने कहा कि राजस्थान के उदयपुर में हुई कन्हैया लाल तेली की नृशंस हत्या की जांच को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को अपने हाथ में लेने का निर्देश दिया है। किसी भी संगठन की संलिप्तता और अंतरराष्ट्रीय संपर्क की गहन जांच की जाएगी.
Rajasthan Chief Minister Ashok Gehlot calls for a meeting with officials regarding the law & order situation in the state, post the killing of Kanhaiya Lal yesterday, June 28
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) June 29, 2022
(file pic) pic.twitter.com/1hiVo6081a
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि राजस्थान की घटना बहुत दुखःद है। हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उत्तर प्रदेश में पूरी तरह से हम लोग सतर्कता बरत रहे हैं। कांग्रेस की सरकार में जो घटना घटी है यह पहले से पुलिस को पता थी। उसने FIR दर्ज़ कराई थी. वहां की सरकार ने कोई गंभीर कार्रवाई नहीं की। जिन अधिकारियों ने इसे नज़रअंदाज किया है उनके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए.
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि इंसानियत के ख़िलाफ़ तालिबानी क्रूरता और शैतानी जुर्म न कोई इमान वाला कर सकता है न इस्लाम वाला, यह तालिबानी वाला कर सकता है। इस तरह की तालिबानी साजिशों को परास्त करना सबकी ज़िम्मेदारी है। यह केवल इंसानियत के नहीं बल्कि इस्लाम के भी दुश्मन है.
उदयपुर की घटना पर आम आदमी पार्टी के नेता आतिशी मार्लेना ने कहा कि उदयपुर में जो घटना हुई है वो बहुत ही दर्दनाक और विभत्स है और अगर हमारे देश में ऐसी घटनाएं हो रही हैं तो ये देश के लिए शर्म की बात है। हम ये उम्मीद करते हैं कि जो हमारा लॉ एंड ऑर्डर है वो इस घटना के लिए जो दो लोग दोषी हैं...जिन्होंने खुद वीडियो बना कर ये कहा है कि उन्होंने कन्हैया लाल के सिर को काटा है, उनको तुरंत सख्त से सख्त सजा देनी चाहिए, जिससे कि दोबारा कभी भी किसी की भी ऐसी घटना को अंजाम देने की हिम्मत ना हो.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Badrinath Temple: खुलने वाले हैं श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट, जानें यात्रा से जुड़ी हर बात
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन रसोई की ये 5 चीज़ें खरीदने से घर में बनी रहती है बरकत
-
Vaishakh Amavasya 2024 Date: कब है वैशाख अमावस्या, 8 या 9 मई को? जानें सही डेट और शुभ मुहूर्त
-
Love Rashifal 7 May 2024: इन राशियों के लिए बेमिसाल रहेगा मंगलवार का दिन, पढ़ें लव राशिफल