FIFA World Cup: आज से फीफा वर्ल्ड कप सुपर-16 का जंग शुरू, जानें सभी मैचों का शेड्यूल
इस टूर्नामेंट का पहला राउंड भी बड़े उलटफेर के साथ खत्म हुआ. फीफा वर्ल्ड कप के पहले राउंड का आखिरी मुकाबला शुक्रवार (2 दिसंबर) को खेला गया.
नई दिल्ली:
FIFA World Cup 2022 Super-16: कतर (Qatar) में आयोजित फीफा वर्ल्ड कप 2022 में अबतक काफी उलटफेर देखने को मिल रहा है. इस टूर्नामेंट में छोटी टीमों ने काफी सरप्राइज किया. टूर्नामेंट का पहला राउंड भी बड़े उलटफेर के साथ खत्म हुआ. फीफा वर्ल्ड कप के पहले राउंड का आखिरी मुकाबला शुक्रवार (2 दिसंबर) को खेला गया. इस मुकाबले में साउथ कोरिया (South Korea) ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) की टीम पुर्तगाल (Portugal) को 2-1 से मात देकर सुपर-16 में अपनी जगह पक्की कर ली. वहीं इस ग्रुप में दो बार की चैंपियन उरुग्वे (Uruguay) घाना (Ghana) से 2-0 से हराकर नॉकआउट से बाहर हो गया है.
यह भी पढ़ें: Asia Cup 2023: एशिया कप की मेजबानी को लेकर पीसीबी ने फिर दी भारत को चेतावनी
सुपर-16 में जगह बनाने वाली टीमें:
फीफा वर्ल्ड कप का सुपर-16 के राउंड में नीदरलैंड, सेनेगल, इंग्लैंड, अमेरिका, अर्जेंटीना, पोलैंड, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, जापान स्पेन, मोरक्को, क्रोएशिया, ब्राजील, स्विटजरलैंड, पुर्तगाल और साउथ कोरिया ने अपनी जगह बना ली है. नहीं चार बार की वर्ल्ड चैम्पियन जर्मनी और वर्ल्ड नंबर-2 बेल्जियम जैसी टीमें नॉकआउट में जगह बनाने में कामयाब नहीं हो पाई.
Group stage complete ✅
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) December 2, 2022
It's a straight road to the #Qatar2022 Final for these 16 teams!#FIFAWorldCup
ग्रुप | ग्रुप से क्वालीफाई करने वाली पहली टीम | ग्रुप से क्वालीफाई करने वाली दूसरी टीम |
ग्रुप-A | नीदरलैंड | सेनेगल |
ग्रुप-B | इंग्लैंड | अमेरिका |
ग्रुप-C | अर्जेंटीना | पोलैंड |
ग्रुप-D | फ्रांस | ऑस्ट्रेलिया |
ग्रुप-E | जापान | स्पेन |
ग्रुप-F | मोरक्को | क्रोएशिया |
ग्रुप-G | ब्राजील | स्विट्जरलैंड |
ग्रुप-H | पुर्तगाल | साउथ कोरिया |
यह भी पढ़ें: IND vs BAN ODI: मोहम्मद शमी हुए वनडे सीरीज से बाहर, यह खिलाड़ी टीम में हुआ शामिल
प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले का शेड्यूल (भारतीय समयानुसार)
- नीदरलैंड बनाम यूएसए - 3 दिसंबर, रात 8.30 बजे
- अर्जेंटीना बनाम ऑस्ट्रेलिया- 4 दिसंबर, रात 12.30 बजे
- फ्रांस बनाम पोलैंड - 4 दिसंबर , रात 8.30 बजे
- इंग्लैंड बनाम सेनेगल - 5 दिसंबर , रात 12.30 बजे
- जापान बनाम क्रोएशिया - 5 दिसंबर, रात 8.30 बजे
- ब्राजील बनाम साउथ कोरिया - 6 दिसंबर, रात 12.30 बजे
- मोरक्को बनाम स्पेन - 6 दिसंबर, रात 8.30 बजे
- पुर्तगाल बनाम स्विट्जरलैंड - 7 दिसंबर , रात 12.30 बजे
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Weekly Horoscope 29th April to 5th May 2024: सभी 12 राशियों के लिए नया सप्ताह कैसा रहेगा? पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
-
Varuthini Ekadashi 2024: शादी में आ रही है बाधा, तो वरुथिनी एकादशी के दिन जरूर दान करें ये चीज
-
Puja Time in Sanatan Dharma: सनातन धर्म के अनुसार ये है पूजा का सही समय, 99% लोग करते हैं गलत
-
Weekly Horoscope: इन राशियों के लिए शुभ नहीं है ये सप्ताह, एक साथ आ सकती हैं कई मुसीबतें