WhatsApp 'ग्रुप एडमिन' को देगा नया फीचर, पोस्ट रोकने का मिलेगा अधिकार
व्हाट्सएप अब एक नया फीचर जारी करने वाला है। व्हाट्सएप अब व्हाट्सएप ग्रुप एडमिनिस्ट्रेटर को और अधिकार देनेवाला है।
नई दिल्ली:
व्हाट्सएप अब एक नया फीचर जारी करने वाला है। व्हाट्सएप अब व्हाट्सएप ग्रुप एडमिनिस्ट्रेटर को और अधिकार देनेवाला है। व्हाट्सएप में 'प्रतिबंधित समूह' फीचर आने वाला है जिससे ग्रुप एडमिन पोस्ट को रोक सकता है।
इस व्हाट्सएप अधिकार से अगर एडमिन चाहे तो वह ग्रुप के सदस्यों को ग्रुप में संदेश, फोटो, वीडियो, जीआईएफ, दस्तावेज और वॉयस मैसेजेज पोस्ट करने से रोक सकता है। डब्ल्यूएबीटाइंफो के मुताबिक, व्हाट्सएप ने गूगल प्ले बीटा प्रोग्राम पर वर्शन 2.17.430 में 'प्रतिबंधित समूह' फीचर्स दिया है।
'प्रतिबंधित समूह' की सेटिंग केवल ग्रुप एडमिन ही सक्रिय कर सकता है। इसके बाद एडमिन तो ग्रुप में सामान्य तरीके से फोटो, वीडियो, चैट व अन्य चीजें भेज सकते हैं, लेकिन अन्य सदस्यों को ऐसा करने से प्रतिबंधित कर सकते हैं।
'प्रतिबंधित समूह' की सेटिंग लागू कर देने के बाद अन्य सदस्य ग्रुप में मैसेज को पढ़ तो सकेंगे, लेकिन कुछ भेज नहीं सकेंगे। उन्हें 'मैसेज एडमिन' का बटन दिया जाएगा, जिससे वे अपने संदेश को ग्रुप एडमिन को भेज सकते हैं, ताकि वह उसे ग्रुप में साझा करे।
ग्रुप एडमिन द्वारा संदेश को स्वीकृति देने के बाद ही उसे ग्रुप में साझा किया जा सकेगा।
व्हाट्सएप ने इसके अलावा आनेवाले अपडेट में उन्नत फीचर्स, बग फिक्स और सामान्य सुधार जारी करने की घोषणा की है।
और पढ़ेंः WhatsApp आईफोन यूजर्स के लिए लाया नया फीचर, चैट के साथ देख पाएंगे यूट्यूब वीडियो
व्हाट्सएप के 1.2 अरब सक्रिय मासिक यूजर्स हैं और यह दुनिया भर में 50 भाषाओं में उपलब्ध है, जिसमें 10 भारतीय भाषाएं भी शामिल हैं।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Weekly Horoscope 29th April to 5th May 2024: सभी 12 राशियों के लिए नया सप्ताह कैसा रहेगा? पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
-
Varuthini Ekadashi 2024: शादी में आ रही है बाधा, तो वरुथिनी एकादशी के दिन जरूर दान करें ये चीज
-
Puja Time in Sanatan Dharma: सनातन धर्म के अनुसार ये है पूजा का सही समय, 99% लोग करते हैं गलत
-
Weekly Horoscope: इन राशियों के लिए शुभ नहीं है ये सप्ताह, एक साथ आ सकती हैं कई मुसीबतें