भारत जल्द लॉन्च करेगा अंतरिक्ष विज्ञान चैनल, ISRO ने बताएं इसके फायदे
भारत जल्द ही एक अंतरिक्ष और विज्ञान समर्थित टीनी चैनल लॉन्च करेगा, ताकि इसके फायदों को देशभर के लोगों तक पहुंचाया जा सके।
बेंगलुरू:
भारत जल्द ही एक अंतरिक्ष और विज्ञान समर्थित टीनी चैनल लॉन्च करेगा, ताकि इसके फायदों को देशभर के लोगों तक पहुंचाया जा सके। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अध्यक्ष के. सिवान ने बताया कि इसके क्या फायदे हैं।
के. सिवान ने कहा, 'अगले तीन से चार महीनों के भीतर एक टीवी चैनल लॉन्च किया जाएगा, ताकि भारत के ग्रामीण हिस्सों तक यह बात पहुंचाई जा सके कि कैसे अंतरिक्ष कार्यक्रम आम जनता को फायदा पहुंचा सकता है।'
ये भी पढ़ें: सूर्य को छूने के लिए NASA का यान हुआ लॉन्च
इसरो अध्यक्ष अंतरिक्ष एजेंसी के मुख्यालय पर भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक विक्रम साराभाई की 99वीं जयंती पर उनकी अर्धप्रतिमा के अनावरण के कार्यक्रम से इतर मीडिया से बात कर रहे थे।
'इसरो टीवी' नाम के चैनल पर विज्ञान और अंतरिक्ष एजेंसी के अभियानों के फायदों को रेखांकित करने वाले कार्यक्रमों को क्षेत्रीय भाषाओं के साथ-साथ अंग्रेजी में प्रसारित किया जाएगा।
सिवान ने कहा, 'भारतीय अंतरिक्ष मिशन और उसकी एप्लीकेशन की जानकारियां लोगों तक पूर्ण रूप से नहीं पहुंच रही हैं। चैनल के माध्यम से हमारा प्रयास अंतरिक्ष कार्यक्रम के फायदों से लोगों को जागरूक करना है।'
ये भी पढ़ें: फेसबुक ने फर्जी खातों पर लगाया लगाम, यूजर्स से की ऑथोराइजेशन की मांग
अंतरिक्ष एजेंसी का मकसद इस चैनल के माध्यम से भारतीय बच्चों और युवाओं के बीच वैज्ञानिक कठोरता विकसित करना भी है।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Love Rashifal 3 May 2024: इन राशियों के लिए आज का दिन रोमांस से रहेगा भरपूर, जानें अपनी राशि का हाल
-
Ganga Dussehra 2024: इस साल गंगा दशहरा पर बन रहा है दुर्लभ योग, इस शुभ मुहूर्त में स्नान करें
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीय के दिन करें ये उपाय, चुम्बक की तरह खिंचा चला आएगा धन!
-
First Hindu Religious Guru: ये हैं पहले हिंदू धर्म गुरु, भारत ही नहीं विश्व भी करता है इन्हें नमन