Forbes richest list 2024: भारत में टॉप पर मुकेश अंबानी, गौतम अडानी दूसरे नंबर पर..यहां जानें शीर्ष 10 नाम
Forbes richest list 2024 में इस बार 200 भारतीयों का नाम शामिल हैं. भारत में टॉप पर मुकेश अंबानी है, जबकि दूसरे नंबर पर गौतम अडानी है. चलिए जानें भारत के 10 सबसे अमीर लोग कौन हैं?
नई दिल्ली :
Forbes richest list 2024 में इस साल 200 भारतीयों का नाम शुमार है, जो पिछले साल के मुकाबले 31 भारतीय ज्यादा हैं. इन भारतीयों की संयुक्त संपत्ति रिकॉर्ड 954 अरब डॉलर है, जो पिछले साल के 675 अरब डॉलर से 41% अधिक है. इस लिस्ट में सबसे टॉप पर मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) हैं, जिनकी कुल संपत्ति 83 बिलियन डॉलर से बढ़कर 116 बिलियन डॉलर हो गई. इसके साथ ही मुकेश अंबानी 100 बिलियन डॉलर क्लब में शामिल होने वाले पहले एशियाई बन गए हैं. वहीं दुनियाभर के दौलतमंद लोगों में मुकेश अंबानी का स्थान नौवें नंबर पर बरकरार है. वह भारत और एशिया दोनों के सबसे अमीर व्यक्ति हैं.
इस लिस्ट में सबसे अमीर भारतीय में दूसरा नाम गौतम अडानी (Gautam Adani) का है. उन्होंने अपनी कुल संपत्ति में 36.8 बिलियन डॉलर जोड़े हैं. वहीं विश्व के अमीर लोगों में वह 84 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 17वें नंबर पर हैं. भारत की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल (Savitri Jindal) बनी हुई हैं, जो एक साल पहले छठे स्थान से बढ़कर अब भारत की चौथी सबसे अमीर महिला हैं. उनकी कुल संपत्ति $33.5 बिलियन है. वहीं इस लिस्ट में पच्चीस नए भारतीय अरबपति शुमार हुए हैं. इनमें नरेश त्रेहान, रमेश कुन्हिकन्नन और रेणुका जगतियानी शामिल हैं. इस बीच, बायजू रवींद्रन और रोहिका मिस्त्री को इस बार बाहर कर दिया गया है.
यहां भारत के 10 सबसे अमीर लोग हैं:
1. मुकेश अंबानी- कुल संपत्ति $116 बिलियन
2. गौतम अडानी- कुल संपत्ति $84 बिलियन
3. शिव नादर- कुल संपत्ति $36.9 बिलियन
4. सावित्री जिंदल- कुल संपत्ति $33.5 बिलियन
5. दिलीप सांघवी- कुल संपत्ति $26.7 बिलियन
6. साइरस पूनावाला- कुल संपत्ति $21.3 बिलियन
7. कुशल पाल सिंह- कुल संपत्ति $20.9 बिलियन
8. कुमार बिड़ला - कुल संपत्ति $19.7 बिलियन
9. राधाकिशन दमानी- कुल संपत्ति $17.6 बिलियन
10. लक्ष्मी मित्तल- कुल संपत्ति $16.4 बिलियन
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Love Rashifal 3 May 2024: इन राशियों के लिए आज का दिन रोमांस से रहेगा भरपूर, जानें अपनी राशि का हाल
-
Ganga Dussehra 2024: इस साल गंगा दशहरा पर बन रहा है दुर्लभ योग, इस शुभ मुहूर्त में स्नान करें
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीय के दिन करें ये उपाय, चुम्बक की तरह खिंचा चला आएगा धन!
-
First Hindu Religious Guru: ये हैं पहले हिंदू धर्म गुरु, भारत ही नहीं विश्व भी करता है इन्हें नमन