दुनिया में सबसे ज्यादा परेशान करने वाले होते हैं भारतीय यात्री : सर्वे
हम भारतीय अतिथि देवो भव के मंत्र के साथ भले ही मेजबानी में सबसे अच्छे साबित होते हों पर एक मेहमान के रूप में हमारी छवि काफी खराब है।
नई दिल्ली:
हम भारतीय अतिथि देवो भव के मंत्र के साथ भले ही मेजबानी में सबसे अच्छे साबित होते हों पर एक मेहमान के रूप में हमारी छवि काफी खराब है। एक्सपीडिया की ओर से यात्रियों को लेकर किए गए एक सर्वे के अनुसार दुनिया में सबसे ज्यादा परेशान करने वाले और राई का पहाड़ बनाने वाले मेहमान भारतीय होते हैं।
सर्वे के अनुसार भारतीय यात्री उन लोगों की फेहरिस्त में सबसे ऊपर हैं जिन्हें अक्सर अपने होटल रूम से ज्यादा रिशेप्सन पर देखा जाता है।
सर्वे के अनुसार भारतीय मेहमान होटल में मौजूद बाकी मेहमानों की तुलना में सबसे ज्यादा शिकायत लेकर आते हैं। इनमें से सबसे आम शिकायत कमरे के बाहर से दिखने वाले दृश्य को लेकर की जाती है, जिसके चलते कई बार कमरा भी बदला जाता है।
इतना ही नहीं भारतीय यात्रियों के नखरे फ्लाइट के दौरान भी होते हैं।
सर्वे के अनुसार हम भारतीय एशिया में जापान और थाइलैंड के बाद तीसरे सबसे ज्यादा घूमने वाले लोग हैं। इसके अनुसार एक भारतीय लगभग हर साल 8बार विदेशों के लिए उड़ान भरता है।
फ्लाइट के दौरान सबसे ज्यादा नखरीले होते हैं भारतीय
- सर्वे के मुताबिक 37% भारतीय विदेश में यात्रा के लिए पहले फ्लाइट की बुकिंग करते हैं, वहीं 36% भारतीय होटल और फ्लाइट की बुकिंग साथ करते हैं।
- केवल 15% भारतीय ही फ्लाइट से पहले होटल की बुकिंग करते हैं।
- फ्लाइट के दौरान 79% भारतीय विंडो सीट पर बैठना पसंद करता हैं, वहीं 32% भारतीयों को फ्लाइट के दौरान सीट किकर्स से सबसे ज्यादा परेशानी होती है।
और पढ़ें: गर्मी की छुट्टियों में गोवा और जयपुर जाना पसंद कर रहे हैं भारतीय
फ्लाइट के दौरान कॉफी पीना और वॉशरूम जाना पसंद नहीं करते
- सर्वे में सबसे कम केवल 19 प्रतिशत भारतीय ही फ्लाइट के दौरान कॉफी पीना पसंद करते हैं।
- सर्वे में सबसे कम केवल 19 प्रतिशत भारतीय ही फ्लाइट के दौरान वॉशरूम जाना पसंद करते हैं।
- सर्वे में सबसे अधिक 43 प्रतिशत भारतीय फ्लाइट के दौरान वाई-फाई इस्तेमाल करना और उसके लिए मूल्य चुकाना चाहते हैं।
ऐसा महसूस करते हैं कि एयरलाइंस कंपनियां बुरा बर्ताव करती हैं
- सर्वे में सबसे अधिक 42 प्रतिशत भारतीयों का मानना है कि एयरपोर्ट स्टाफ ने उनके साथ बुरा बर्ताव किया है।
- वहीं 14 प्रतिशत भारतीय भारी सामान ले जाने से संबंधित नियमों की अनदेखी करते हैं।
लापरवाह होने के बावजूद हम किसी और के लापरवाह होने की शिकायत करते हैं
- सर्वे के अनुसार 13 प्रतिशत भारतीय फ्लाइट के दौरान शराब का सेवन करते हैं जो कि दक्षिण कोरिया के बाद दूसरे स्थान पर है।
- सर्वे के अनुसार 67 प्रतिशत भारतीय सहयात्री के बुरे बर्ताव के लिए स्टाफ से शिकायत करते हैं। जबकि 14 प्रतिशत खुद ही भिड़ जाते हैं।
और पढ़ें: इस गर्मी की छुट्टियों में अमेरिका के नेवादा में जरूर घूमें ये 5 जगह
होटल बुकिंग के मामले में हमें दिखावा पसंद है
- सर्वे के अनुसार 29 प्रतिशत भारतीय बड़े होटल समूहों में ठ हरना पसंद करते हैं।
- वहीं 22 प्रतिशत भारतीय छुट्टियों के लिए विशेष तौर पर बनाए गए होटल में ठहरना पसंद करते हैं। जबकि 15 प्रतिशत लोगों को बुटिक होटल पसंद आता है।
हमेशा साफ-सुथरे कमरों की मांग करते हैं
- सर्वे के अनुसार 73प्रतिशत भारतीय सिर्फ इसिलए कमरा बदलने की मांग करते हैं क्योंकि उन्हें कमरा गंदा लगता है।
- सर्वे के अनुसार 52 प्रतिशत भारतीय सिर्फ इसिलए कमरा बदलने की मांग करते हैं क्योंकि उनके पड़ोस से ज्यादा आवाज आ रही होती है।
- सर्वे के अनुसार 35 प्रतिशत भारतीय सिर्फ इसिलए कमरा बदलने की मांग करते हैं क्योंकि उनका कमरा अधिक गर्म या अधिक ठंडा होता है।
- सर्वे के अनुसार 27प्रतिशत भारतीय सिर्फ इसिलए कमरा बदलने की मांग करते हैं क्योंकि उनके कमरे से बाहर का दृश्य मन मुताबिक नहीं है।
- सर्वे के अनुसार सबसे ज्यादा 21 प्रतिशत भारतीय रिसेप्शन पर बाकी यात्रियों की शिकायत लेकर आते हैं।
सबसे ज्यादा नियमों को ताड़ते हैं भारतीय
- सर्वे के अनुसार 14 प्रतिशत भारतीय पैसे बचाने के लिए ज्यादा लोग एक ही कमरे में ठहरते हैं।
- सर्वे के अनुसार 17 प्रतिशत भारतीय पैसे बचाने के लिए छोटी जरूरत के सामान को बदल देते हैं।
- सर्वे के अनुसार 14 प्रतिशत भारतीय चेक- इन के समय कमरे के किराए को लेकर मोलभाव करते हैं।
बता दें कि एक्सपीडिया की ओर से कराए गए इस सर्वे में 23 देशों के यात्रियों को शामिल किया गया था। इसके अनुसार भारतीय यात्री सबसे ज्यादा परेशान करने वाले मेहमान होते हैं।
और पढ़ें: तिरुपति, शिरडी, बनारस जैसे धार्मिक स्थलों पर जाना पसंद कर रहे हैं लोग
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी आज, इस शुभ मुहूर्त में करें पारण, जानें व्रत खोलने का सही तरीक
-
Varuthini Ekadashi 2024: शादी में आ रही है बाधा, तो वरुथिनी एकादशी के दिन जरूर दान करें ये चीज
-
Varuthini Ekadashi 2024: बरूथिनी एकादशी व्रत आज, जानें इसका महत्व, पूजा विधि और कथा
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी पर अपनी राशि के अनुसार जपें मंत्र, धन वृद्धि के बनेंगे योग