चंद्रबाबू नायडू सबसे अमीर तो माणिक सरकार हैं सबसे गरीब मुख्यमंत्री: रिपोर्ट
दूसरे नंबर पर अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू जबकि तीसरे नंबर पर हैं पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह हैं।
नई दिल्ली:
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू इस समय देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं। वहीं दूसरे नंबर पर अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू जबकि तीसरे नंबर पर हैं पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह हैं।
नायडू के पास 177 करोड़ की चल-अचल संपत्ति है, वहीं खांडू के पास 129 करोड़ और अमरिंदर सिंह के पास 48 करोड़ रुपए की संपत्ति है। इस बात की जानकारी चुनावी हलफनामा के जरिए सामने आया है।
देश के 29 राज्यों के सीएम के द्वारा दिए गए चुनावी हलफनामें में दिए गए संपत्ति के ब्यौरे के आधार पर यह आंकड़े तैयार किए गए हैं। जबकि सबसे गरीब मुख्यमंत्रियों की सूची में त्रिपुरा के सीएम माणिक सरकार हैं।
माणिक सरकार के पास सिर्फ 26 लाख की कुल संपत्ति बताई जा रही है। हलफनामे के अनुसार उनके पास न तो अपनी कार है और न ही घर। माणिक सरकार के बाद कम संपत्ती के मामले में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी दूसरे नंबर पर हैं।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Love Rashifal 3 May 2024: इन राशियों के लिए आज का दिन रोमांस से रहेगा भरपूर, जानें अपनी राशि का हाल
-
Ganga Dussehra 2024: इस साल गंगा दशहरा पर बन रहा है दुर्लभ योग, इस शुभ मुहूर्त में स्नान करें
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीय के दिन करें ये उपाय, चुम्बक की तरह खिंचा चला आएगा धन!
-
First Hindu Religious Guru: ये हैं पहले हिंदू धर्म गुरु, भारत ही नहीं विश्व भी करता है इन्हें नमन