डेंगू इस साल लील गया 226 जिंदगियां,डेढ़ लाख से ज्यादा मामले दर्ज: एनवीबीडीसीपी
भारत में इस साल मच्छर जनित बीमारी डेंगू के कारण करीब 200 लोगों की मौत हो गई जिसमें अधिकतम मामले तमिलनाडु से हैं।
नई दिल्ली:
भारत में इस साल मच्छर जनित बीमारी डेंगू के कारण करीब 200 लोगों की मौत हो गई जिसमें अधिकतम मामले तमिलनाडु से हैं, जबकि 60,000 लोग चिकनगुनिया के शिकार हुए।
राष्ट्रीय मंच्छर जनित बीमारी नियंत्रण कार्यक्रम (एनवीबीडीसीपी) के 10 दिसंबर तक के आंकड़ो के अनुसार डेंगू ने देशभर में 226 लोगों की जान ले ली। इस साल देश में डेंगू के 1,53,635 मामले दर्ज हुए थे। पिछले साल डेंगू के 1,29,166 मामले दर्ज हुए थे। वहीं मरने वालों की संख्या 245 थी।
केवल तमिलनाडु में डेंगू के 22,197 मामले दर्ज हुए थे, जिसमें से 52 लोगों की जान चली गई, वहीं केरला में दर्ज 19,776 मामलों में 37 लोगों की इससे मौत हो गई।
एनवीबीडीसीपी के आंकड़ों में दिल्ली में डेंगू से मरने वालों की संख्या 4 दिखाई गई है वहीं इसके 9,169 मामले सामने आए थे।
चिकनगुनिया के देश भर में 60,232 मामले सामने आए जिसमें अकेले कर्नाटक में 30,606 मामले दर्ज किए गए। साल 106 में चिकनगुनिया के कारण देश भर में 64,057 मामले सामने आए थे।
मच्छरजनित इस बीमारी को रोकने और बचाव के लिए सरकार कई उच्च स्तरीय बैठकें कर रही है।
इसे भी पढ़ें: भारत में हर साल किडनी फेल के 1,75,000 मामले दर्ज, ये है कारण
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Love Rashifal 3 May 2024: इन राशियों के लिए आज का दिन रोमांस से रहेगा भरपूर, जानें अपनी राशि का हाल
-
Ganga Dussehra 2024: इस साल गंगा दशहरा पर बन रहा है दुर्लभ योग, इस शुभ मुहूर्त में स्नान करें
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीय के दिन करें ये उपाय, चुम्बक की तरह खिंचा चला आएगा धन!
-
First Hindu Religious Guru: ये हैं पहले हिंदू धर्म गुरु, भारत ही नहीं विश्व भी करता है इन्हें नमन