#HappyBirthdayBigB: 'केबीसी' में होस्ट बनकर अमिताभ बच्चन टीवी पर बनें और स्टार्स के लिए मिसाल
आज भी वो कई जनरेशन के लिए एक प्रेरणा बने हुए हैं। उनके साथ के एक्टर्स जहां रिटायरमेंट की जिंदगी जी रहे हैं, वहीं अमिताभ बच्चन बड़े और छोटे पर्दे पर पूरे दमदम के साथ सक्रिय हैं।
नई दिल्ली:
बॉलीवुड एंग्री यंग मैन अमिताभ बच्चन का आज यानी 11 अक्टूबर को 75वां बर्थडे है। इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक फिल्में देने वाले शहंशाह की आवाज का जादू फिल्मों, गानो, विज्ञापनों तक ही सीमित नहीं है। बिग बी टेलीविजन की दुनिया में भी विशेष महत्व रखते हैं, उनके फैंस उनकी आवाज में देवी और सज्जनों सुनने के लिए हमेशा बेताब रहते हैं।
आज भी वो कई जनरेशन के लिए एक प्रेरणा बने हुए हैं। उनके साथ के एक्टर्स जहां रिटायरमेंट की जिंदगी जी रहे हैं, वहीं अमिताभ बच्चन बड़े और छोटे पर्दे पर पूरे दमदम के साथ सक्रिय हैं।
स्मॉल स्क्रीन पर 'कौन बनेगा करोड़पति' शो के होस्ट बिग बी ने बी टाउन के कई सुपरस्टारों के लिए टीवी की दुनिया में नई राहें बनाई हैं।
महानायक के जन्मदिन पर आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि वह रिएलिटी टीवी शो के बेताज बादशाह के तौर पर कैसे अब तक राज कर रहे हैं और अन्य सेलिब्रिटी के लिए मिसाल बनेंं।
और पढ़ें: Birthday special: 35 साल पहले हुआ था अमिताभ बच्चन का पुर्नजन्म
कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी)
अमिताभ बच्चन इन दिनों टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का नौवां सीजन होस्ट कर रहे हैं। सोनी टीवी पर सोमवार से शुक्रवार को रात नौ बजे प्रसारित होना यह शो कई हफ्तों से टीआरपी की दौड़ में अव्वल स्थान पर काबिज है। इसने डेली सोप और सास बहू के सीरियल्स को भी मात दे दी है। ये क्विज शो अपने डिफरेंट कांसेप्ट और कमाल के होस्ट दोनों के चलते ही देखा जाता है।
बिग बी साल 2000 में शुरू हुए इस शो के होस्ट बने थे, इसके बाद से छोटे पर्दे पर बॉलीवुड सेलिब्रिटी ने अपना जादू बिखेरना शुरू कर दिया। उनके बाद कई बॉलीवुड सितारे सलमान खान, शाहरुख खान, सोनाक्षी सिन्हा, रवीना टंडन, शिल्पा शेट्टी, रोहित शेट्टी, अरशद वारसी और अक्षय कुमार ने टीवी पर रिएलिटी शो होस्ट करना शुरू कर दिया।
और पढ़ें: B'day: फिल्मों और TV ही नहीं, विज्ञापनों में भी छाए हैं BIG B
बॉलीवुड के सुल्तान इन दिनों कलर्स पर प्रसारित होने वाले सबसे चर्चित और विवादित शो 'बिग बॉस' के 11वें सीजन को होस्ट कर रहे हैं। भाईजान इस शो के कई सीजन को होस्ट कर चुके हैं। दबंग खान एक दिन में दो एपिसोड की शूटिंग करते हैं और इसके लिये वह 11 करोड़ रुपये फीस चार्ज करते हैं। इससे पहले वह सोनी चैनल पर 'दस का दम' शो होस्ट कर चुके हैं।
हालांकि 'किंग खान' छोटे पर्दे पर बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले ही सक्रिय रहे हैं। उन्होंने 'फौजी' और 'सर्कस' नाम के सीरियल में काम किया है। लेकिन उन्होंने टीवी पर 'टेड टॉक्स इंडिया: नई सोच'(टेड) शो को होस्ट कर मीडिया में खासा सुर्खियां बटोरीं। शाहरुख ने पहला रिएलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का सीजन 3 (2007) होस्ट किया था। इसके बाद इन्होंने क्या आप पांचवीं पास से तेज हैं, जोर का झटका और इंडिया पूछेगा सबसे शाणा कौन जैसे शोज भी होस्ट किए।
आमिर खान फिल्मों की ही तरह टीवी पर भी अपने परफेक्शन के लिए ही जाने जाते हैं। आमिर खान का टीवी रियलिटी शो 'सत्यमेव जयते' काफी लोकप्रिय हुआ। स्टार प्लस और दूरदर्शन पर टेलीकास्ट होने वाले इस शो अब तक तीन सीजन टेलीकास्ट हो चुके हैं। इस शो में महिलाओं पर हिंसा, भ्रूण हत्या जैसे संवेदनशील मुद्दों पर आधारित सच्ची कहानियां दिखाई गई, जिसे दर्शकों ने खासा सराहा।
'खिलाड़ी कुमार' ने कई सालों बाद एक बार फिर से छोटे पर्दे पर वापसी की है। अक्षय मशहूर कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' को इन दिनों होस्ट कर रहे हैं। उन्होंने शो के एक एपिसोड के लिये 1.65 करोड़ रुपये फीस ली है। इससे पहले वह खतरों के खिलाड़ी, डेयर तो डांस, मास्टर शेफ जैसे कई पॉपुलर शोज को होस्ट कर चुके हैं।
बॉलीवुड को एक्शन फिल्में देने वाले निर्देशक रोहित शेट्टी छोटे पर्दे पर कई सालों से सक्रिय हैं। आपने उन्हें 'खतरों के खिलाड़ी' शो के कई सीजन को होस्ट करते हुए देखा होगा। इसके लिए उन्होंने भी करोड़ों की रकम वसूली है। रोहित को यह शो टीआरपी लिस्ट में अकसर टॉप 10 में शुमार रहता है।
टीवी की तरफ रुख करने वाले कलाकारों में ऋतिक रोशन भी शामिल हैं।ऋतिक ने स्टार प्लस के डांस रिएलिटी शो में जज की भूमिका निभाई थी। इस शो का नाम 'जस्ट डांस' था। इसमें ऋतिक के साथ बतौर जज कोरियोग्राफर फराह खान और वैभवी मर्चेंट भी दिखाई दी थीं।
बॉलीवुड के 'झक्कास' एक्टर अनिल कपूर भी छोटे पर्दे पर थ्रिलर सीरीज '24' के दो सीजन दिखाई दिए। इस शो में अनिल कपूर एक रॉ एजेंट का किरदार निभाते हुए नजर आते हैं।
प्रियंका चोपड़ा ने साल 2010 में 'खतरों के खिलाड़ी' के तीसरे सीजन को होस्ट किया था। शो के पहले दो सीजन के होस्ट रहे अक्षय कुमार की तरह ही प्रियंका ने भी इसमें सारे स्टंट्स खुद स ही किये थे। इसके बाद देसी गर्ल ने अमेरिका की हिट टीवी सीरीज 'क्वांटिको' में काम किया।
धक-धक गर्ल यानी डांसिंग दिवा माधुरी दीक्षित ने कलर्स के डांस रिएलिटी शो 'झलक दिखला जा' को जज किया था, इसके लिए उन्होंने काफी तारीफें भी बटोरी थीं।
ब्रिटेन के छोटे पर्दे पर 'बिग ब्रदर' शो से धूम मचाने वाली शिल्पा शेट्टी ने भारत में भी खूब धमाल मचाया। शिल्पा बिग बॉस से लेकर जरा नच के दिखा, झलक दिखला जा, नच बलिये और सुपर डांसर जैसे कई हिट टीवी शोज में बतौर होस्ट और जज के तौर पर दिखाई दीं।
एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा टीवी के कई शो में जज की भूमिका निभा चुकी हैं। सोनाक्षी टीवी शो के एक एपिसोड का 75 लाख रुपये से लेकर 1 करोड़ रुपये तक चार्ज करती हैं। इसके साथ ही वह बॉलीवुड में भी खासा सक्रिय रहती हैं।
अभिनेत्री रवीना टंडन और अरशद वारसी सोनी टीवी आने वाले शो 'सबसे बड़ा कलाकार' में बतौर जज नजर आए थे। वहीं जय भानुशाली ने इस शो को होस्ट किया था।
गोविंदा ने 2001 में 'जीतो छप्पर फाड़के' नाम का एक गेम शो होस्ट
किया था, लेकिन ये शो कुछ खास नहीं चला। इसके करीब 14 सालों बाद अभिनेता मशहूर शो डांस इंडिया डांस सुपर मॉम के जज बने, जिसमें मॉम्स ने डांस में हिस्सा लिया था।
फिल्मेकर करन जौहर काफी विद करन के कई सीजन को होस्ट करते हुए नजर आए। इस शो में आए मेहमानों से वह कई पर्सनल सवाल करते नजर आए। इसमें सोनम कपूर, करीना कपूर, शाहिद कपूर, कंगना रनौत और ऋतिक रोशन भी आए थे।
नेहा धूपिया इन दिनों फिल्मों में खासा सक्रिय नहीं हैं। लेकिन वह एक 'नो फिल्टर नेहा' को होस्ट कर रही है। इसमें आने वाले कलाकारों से वह उनकी पर्सनल लाइफ पर बातें करती हैं और अनुभवों को उनके फैंस से साझा करती हैं।
वैसे इनमें से कई एक्टर्स ऐसे भी हैं, जो इंडस्ट्री में एंट्री से पहले टीवी पर आए। लेकिन टीवी पर होस्ट करने का चलन सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने ही चलाया है।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Rajarajeshwar Temple: राजराजेश्वर मंदिर की क्या है खासियत जहां पीएम मोदी ने टेका माथा
-
Amavasya Ke Totke: दुश्मनों से हैं परेशान या कोई फैला रहा है नेगेटिव एनर्जी, तो आज रात करें ये उपाय
-
Vaishakh Amavasya 2024: सौभाग्य योग में शुरू हुई आमावस्या, इन राशियों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत
-
Shani Jayanti 2024: आज है शनि जयंती, कैसे करें पूजा और किस मंत्र का करें जाप