बोल्ड कंटेंट से भरपूर 'वीरे दी वेडिंग', सेंसर बोर्ड ने दिया 'A' सर्टिफिकेट
बोल्ड कंटेंट से भरपूर करीना और सोनम की वीरे दी वेडिंग को सेंसर बोर्ड ने ए सर्टिफिकेट दिया है। 18 साल के कम उम्र के दर्शक इस फिल्म को देख नहीं पाएंगे।
नई दिल्ली:
बोल्ड कंटेंट से भरपूर करीना और सोनम की 'वीरे दी वेडिंग' को सेंसर बोर्ड ने 'ए' सर्टिफिकेट दिया है। 18 साल के कम उम्र के दर्शक इस फिल्म को देख नहीं पाएंगे।
फिल्म की स्क्रीनिंग के वक़्त अनिल कपूर और जितेंद्र मौजूद थे। खबरों की मानें तो, दोनों अभिनेताओं का कहना था कि आजकल की पीढ़ी आम बोलचाल में इसी तरह की भाषा का इस्तेमाल करती है।
इस पर काफी चर्चा होने के बाद काट-छांट के बिना सेंसर बोर्ड ने 'ए' सर्टिफिकेट दिया।
सोनम कपूर की बहन रिया कपूर द्वारा निर्मित 'वीरे दी वेडिंग' का ट्रेलर बोल्ड कंटेट से भरा हुआ है। चारों सहेलियों का बिंदास अंदाज फैंस को पसंद आ रहा है। फैंस इस फिल्म को देखने के लिए बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।
इस फिल्म को अनिल कपूर और एकता कपूर की कंपनी मिलकर प्रोड्यूस कर रही है। वहीं शशांक खेतान ने इसका डायरेक्शन किया है। यह मूवी 1 जून 2018 को रिलीज होगी।
बता दें कि करीना कपूर इस फिल्म से बॉलीवुड में कमबैक कर रही हैं। अपनी प्रेग्नेंसी और तैमूर के जन्म के बाद यह उनकी पहली फिल्म होगी। इसके पहले वह साल 2016 में अर्जुन कपूर के साथ 'की एंड का' में नजर आई थीं।
और पढ़ें: #Hiriye: 'रेस 3' के पहले गाने का टीज़र रिलीज़, जैकलीन ने किया पोल डांस
'वीरे दी वेडिंग' का ट्रेलर-
और पढ़ें: एंग्री हनुमान बनाने के बाद आर्टिस्ट ने बनाई पीएम मोदी की तस्वीर, इंटरनेट पर हुई वायरल
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Rajarajeshwar Temple: राजराजेश्वर मंदिर की क्या है खासियत जहां पीएम मोदी ने टेका माथा
-
Amavasya Ke Totke: दुश्मनों से हैं परेशान या कोई फैला रहा है नेगेटिव एनर्जी, तो आज रात करें ये उपाय
-
Vaishakh Amavasya 2024: सौभाग्य योग में शुरू हुई आमावस्या, इन राशियों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत
-
Shani Jayanti 2024: आज है शनि जयंती, कैसे करें पूजा और किस मंत्र का करें जाप