अमरनाथ हमला: बहादुर ड्राइवर सलीम को सोनू निगम देंगे 5 लाख रूपये
अमरनाथ यात्रा के दौरान हुए आतंकी हमले में अपने सूझबूझ से यात्रियों की जान बचाने वाले बस ड्राइवर सलीम शेख की बहादुरी को पूरा देश सलाम कर रहा है।
नई दिल्ली:
अमरनाथ यात्रा के दौरान हुए आतंकी हमले में अपने सूझबूझ से यात्रियों की जान बचाने वाले बस ड्राइवर सलीम शेख की बहादुरी को पूरा देश सलाम कर रहा है। मशहूर सिंगर सोनू निगम ने सलीम की समझदारी और बहादुरी से प्रभावित होकर उन्हें 5 लाख का इनाम देने की घोषणा की है।
मुंबई मिरर से बातचीत के दौरान सोनू ने कहा, 'ऐसे लोगों को सरकार की तरफ से हमेशा बहादुरी के तमगे मिलते हैं, लेकिन उन्हें आर्थिक तौर पर भी मदद मिलनी चाहिए।'
अमरनाथ यात्रा के दौरान आतंकवादी हमले का शिकार हुई श्रद्धालुओं की बस को चलाने वाले ड्राइवर सलीम में बेहद बहादुरी का काम किया है। सलीम यात्रियों की इस बस को ड्राइव कर रहा था जब यह हमला बाइक पर सवार आंतकवादियों ने बस को घेर लिया और चलती बस पर अंधाधुध फायरिंग करने लगे।
सलीम ने ऐसे मुश्किल हालात में साहसिक कदम उठाते हुए बस को तेज़ चलाना शुरु कर दिया और बस को रुकने नहीं दिया। आतंकवादियों की गोलियों से दूसरे यात्रियों की जान बचाने के लिए सलीम ने ब्रेक पर पैर नहीं रखा और तेज़ बस दौड़ा कर बाकी यात्रियों को आंतकवादियों के चंगुल से बचाने का पूरा प्रयास किया।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Love Rashifal 3 May 2024: इन राशियों के लिए आज का दिन रोमांस से रहेगा भरपूर, जानें अपनी राशि का हाल
-
Ganga Dussehra 2024: इस साल गंगा दशहरा पर बन रहा है दुर्लभ योग, इस शुभ मुहूर्त में स्नान करें
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीय के दिन करें ये उपाय, चुम्बक की तरह खिंचा चला आएगा धन!
-
First Hindu Religious Guru: ये हैं पहले हिंदू धर्म गुरु, भारत ही नहीं विश्व भी करता है इन्हें नमन