रुसी राष्ट्रपति व्लादमीर पुतिन वॉशिंगटन के लिए खतरा, नजर रखने की जरूरत: हिलेरी क्लिंटन
अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने चेतावनी दी है कि वॉशिंगटन को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से अभी भी सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि वह अमेरिका के लिए बड़ा खतरा हैं।
न्यूयार्क:
अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने चेतावनी दी है कि वॉशिंगटन को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से अभी भी सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि वह अमेरिका के लिए बड़ा खतरा हैं। हिलेरी ने 'सीएनएन' के साथ रविवार को हुए एक इंटरव्यू में कहा, 'उन पर नजर रखें।'
हिलेरी ने जनवरी में खुफिया रिपोर्टो का हवाला देते हुए कहा कि पुतिन ने 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में उन्हें नुकसान पहुंचाने और ट्रंप अभियान को बढ़ावा देने के लिए रूसी अभियान को प्रत्यक्ष निर्देश दिया था।
उन्होंने कहा कि पुतिन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के जरिए जो कुछ चाहते थे, उनमें से कुछ उन्हें हासिल हो चुका है, लेकिन रूस को वह सबकुछ हासिल नहीं हो सकता है।
यह भी पढ़ें: क्षेत्रीय तनाव को बढ़ा रहा चीन-पाकिस्तान आर्थिक कॉरिडोर: अमेरिकी युद्ध विशेषज्ञ
हिलेरी ने कहा कि उनका मानना है कि किसी विद्वेष ने उनके खिलाफ पुतिन को प्रेरित किया था, लेकिन रूसी नेता वॉशिंगटन के साथ एक व्यापक, वैचारिक लड़ाई का आयोजन भी कर रहे हैं।
2016 के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार रहीं हिलेरी ने 'सीएनएन' से कहा, 'मुझे लगता है कि हमारे खिलाफ पुतिन का अभियान अमेरिका के लोकतंत्र को प्रभावित करने से अधिक संबंधित था। वह एक ऐसा अमेरिका चाहते हैं जो अंदर से विभाजित हो।'
वहीं, रूस ने कई बार खुद पर लगे अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों को प्रभावित करने के आरोप खारिज किए हैं।
यह भी पढ़ें: 20,000 फीट से नीचे उतरा एयरएशिया का विमान, बड़ा हादसा टला
Don't Miss
वीडियो
-
USA का SM-3 इंटरसेप्टर कितना खतरनाक ? ईरानी बैलिस्टिक मिसाइक को किया था पहले हमले में राख
-
ईस्ट मेदिनीपुर में भिड़े BJP-TMC कार्यकर्ता, बीजेपी उम्मीदवार अभिजीत गंगोपाध्याय के नॉमिनेशन में बवाल
-
Election Superfast: लोकसभा चुनाव से जुड़ी हर खबर देखें वो भी फटाफट अंदाज में इलेक्शन सुपरफास्ट के इस बुलेटिन में
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kya Kehta Hai Hinduism: हिंदू धर्म में क्या है मुस्लिमों का स्थान, सदियों पुराना है ये इतिहास
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी आज, इस शुभ मुहूर्त में करें पारण, जानें व्रत खोलने का सही तरीक
-
Varuthini Ekadashi 2024: शादी में आ रही है बाधा, तो वरुथिनी एकादशी के दिन जरूर दान करें ये चीज
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी पर अपनी राशि के अनुसार जपें मंत्र, धन वृद्धि के बनेंगे योग