'मेल पर्सनल लॉ बोर्ड' बन गया है ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड: एम. जे. अकबर
'ट्रिपल तलाक' के मुद्दे पर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड पर निशाना साधते हुए विदेश राज्यमंत्री एम. जे. अकबर ने संगठन को पुरुषवादी संगठन होने का आरोप लगाया।
नई दिल्ली:
'ट्रिपल तलाक' के मुद्दे पर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड पर निशाना साधते हुए विदेश राज्यमंत्री एम. जे. अकबर ने संगठन को पुरुषवादी संगठन होने का आरोप लगाया। अकबर ने कहा कि यह संगठन मेल पर्सनल लॉ बोर्ड बन गया है, जो केवल महिलाओं के उत्पीड़न में रूचि रखता है।
कोलकाता में एक कार्यक्रम के दौरान अकबर ने कहा, 'इस्लाम लैंगिक समानता की बात करता है ना कि उत्पीड़न की। इस्लाम में महिलाओं का उत्पीड़न करने को कभी भी नहीं कहा गया। मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड अब मेल पर्सनल लॉ बोर्ड में बदल गया है।'
इसे भी पढ़ें: मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने किया तीन तलाक का समर्थन, महिला इकाई का होगा गठन
तीन तलाक के समर्थन में पिछले महीने एआईएमपीएलबी द्वारा आयोजित सम्मेलन मे काफी संख्या में एकजुट होने पर अकबर ने कहा, 'बड़ी संख्या में लोगों के एकजुट होने से सच्चाई नहीं झलकती।'
ट्रिपल तलाक को मानवता के खिलाफ बताते हुए अकबर ने कहा, 'कई बार शादी सफल नहीं होती है, ऐसे में तलाक का प्रावधान है। लेकिन मुस्लिम समुदाय में शादी करने के लिए आपको महिला की अनुमति की जरूरत होती है तो फिर तलाक को तीन बार बोलकर पुरूष ही क्यों शर्त तय करे।
इसे भी पढ़े: तीन तलाक के मुद्दे पर विधि आयोग ने राजनीतिक दलों से मांगी राय
अकबर ने कहा कि अगर देश को आगे बढ़ना है और आर्थिक प्रगति चाहिए तो महिलाओं को साथ लेकर चलना होगा। अकबर ने कहा, 'महिलाओं को पीछे रख कर भारत और उसकी आर्थिक प्रगति कभी भी नहीं हो सकती। देश की जनसंख्या में 50 फीसदी महिलाएं हैं और सभी को एक साथ चलना होगा।'
सरकार के ट्रिपल तलाक का विरोध करने के बाद देश भर में ये विषय बहस का मुद्दा बन गया है।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
-
Arti Singh Wedding: आरती की शादी में पहुंचे गोविंदा, मामा के आने पर भावुक हुए कृष्णा अभिषेक, कही ये बातें
धर्म-कर्म
-
May 2024 Annaprashan Muhurat: अन्नप्राशन मई 2024 में कब-कब कर सकते हैं ? यहां जानें सही डेट और शुभ मुहूर्त
-
Saturday Jyotish Upay: शनिवार के दिन की गई यह एक गलती शनिदेव की कर सकती है नाराज, रखें ध्यान
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी
-
Ganga Saptami 2024 Date: कब मनाई जाएगी गंगा सप्तमी? जानें शुभ मूहूर्त, महत्व और मंत्र