नोटबंदी के बाद दिल्ली में जघन्य अपराध में 33 फीसदी की कमी
बीते 8 नवंबर को केंद्र सरकार के 500 और 1000 के नोट अवैध घोषित करने के बाद से राजधानी में जघन्य अपराधों में 33 पर्सेंट की कमी आ गई है।
highlights
- नोटबंदी के बाद दिल्ली में 33 प्रतिशत कम हुए क्राइम रेट
- 9 नवंबर से 8 दिसंबर तक हथियारों के बल पर 315 कैश रॉबरी हुई हैं। पिछले साल 561 कैश रॉबरी हुई थी।
- पिछले साल इस समय अवधी में 49 मर्डर हुए थे और इस बार 44 हुए हैं।
नई दिल्ली:
सरकार के नोटबंदी के फैसले के बाद विपक्ष भले ही इसे जनता को परेशान करने वाला फैसला बता रही हो लेकिन अगर राजधानी दिल्ली में अलग-अलग थानों के रिकॉर्ड को देखें तो इस फैसले का सकारात्मक पहलू भी सामने आता है। बीते 8 नवंबर को केंद्र सरकार के 500 और 1000 के नोट अवैध घोषित करने के बाद से राजधानी में जघन्य अपराधों में 33 पर्सेंट की कमी आ गई है।
इस फैसले के बाद फिरौती के लिए अपहरण की एक भी वारदात नहीं हुई है। दिल्ली के थानों के रिकॉर्ड के मुताबिक, नोटबंदी के फैसले के बाद एक महीने में 9 नवंबर से 8 दिसंबर तक हथियारों के बल पर 315 कैश रॉबरी हुई हैं। पिछले साल 561 कैश रॉबरी हुई थी। पुलिस अफसर मान रहे हैं कि लूटपाट की घटनाओं में इस गिरावट की वजह लोगों के पास कैश की कमी रही है। फिरौती के लिए एक भी अपहरण नहीं हुआ, जबकि पिछले साल इस दौरान फिरौती के लिए कई अपहरण हुए थे।
मर्डर की घटनाओं में भी कमी आ गई है। पिछले साल इसी महीनें में 49 मर्डर हुए थे जबकि इस बार 44 हुए हैं। वहीं, पिछले साल इस दौरान 156 रेप केस दर्ज हुए थे और इस बार 151 रेप केस दर्ज हुए हैं।
हालांकि ATM और बैंको के बाहर छिटपुट झड़पों की शिकायत पुलिस को लगातार मिल रही है।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
-
Arti Singh Wedding: आरती की शादी में पहुंचे गोविंदा, मामा के आने पर भावुक हुए कृष्णा अभिषेक, कही ये बातें
धर्म-कर्म
-
May 2024 Annaprashan Muhurat: अन्नप्राशन मई 2024 में कब-कब कर सकते हैं ? यहां जानें सही डेट और शुभ मुहूर्त
-
Saturday Jyotish Upay: शनिवार के दिन की गई यह एक गलती शनिदेव की कर सकती है नाराज, रखें ध्यान
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी
-
Ganga Saptami 2024 Date: कब मनाई जाएगी गंगा सप्तमी? जानें शुभ मूहूर्त, महत्व और मंत्र