उत्तर प्रदेश: बांदा में छात्रा को बचाने के चक्कर में पलटी बस, 10 यात्री घायल
उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में राज्य सड़क परिवहन निगम की एक बस पलट गई, जिसमें बस सवार 10 यात्री घायल हो गए हैं।
नई दिल्ली:
उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में राज्य सड़क परिवहन निगम की एक बस पलट गई, जिसमें बस सवार 10 यात्री घायल हो गए हैं। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार कमासिन कस्बे के पास हुई एक साइकिल सवार छात्रा को बचाने के प्रयास में यह दुर्घटना हुई।
पुलिस सुपरिटेंडेंट शालिनी के अनुसार राज्य सड़क परिवहन विभाग की (रोडवेज) बस शनिवार शाम 60 लोगों को लेकर कमासिन कस्बे से इलाहाबाद जा रही थी। कस्बे से कुछ दूर डॉक्टर भीम राव अंबेडकर पूर्व माध्यमिक विद्यालय के पास एक साइकिल सवार छात्रा सामने आ गई।
उन्होंने बताया कि छात्रा को बचाने के प्रयास में चालक ने बस पर नियंत्रण खो दिया और वह सड़क किनारे पलट गई।
इस दुर्घटना में 10 यात्री घायल हो गए हैं। घायलों को बांदा के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। कुछ घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें कानपुर रेफर किया गया है।
यह भी पढ़ें : योगी राज में बेखौफ अपराधी, लखनऊ में बीजेपी के पूर्व विधायक के बेटे की गोली मारकर हत्या
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
Aaj Ka Panchang 6 May 2024: क्या है 6 मई 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल
-
Love Rashifal 6 May 2024: इन राशियों का आज पार्टनर से हो सकता है झगड़ा, जानें अपनी राशि का हाल
-
Somwar Ke Upay: सोमवार के दिन करें ये चमत्कारी उपाय, शिव जी हो जाएंगे बेहद प्रसन्न!