logo-image

यूपी में तय हुई प्रत्येक विश्वविद्यालयों की दीक्षान्त समारोह की तारीख, जानें आपकी यूनिवर्सिटी में कब होगा

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल एवं कुलाधिपति राज्य विश्वविद्यालय राम नाईक ने सत्र 2018-19 में सम्पन्न होने वाले दीक्षान्त समारोह की प्रस्तावित तिथियां घोषित कर दी हैं।

Updated on: 12 Aug 2018, 06:27 PM

लखनऊ:

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल एवं कुलाधिपति राज्य विश्वविद्यालय राम नाईक ने सत्र 2018-19 में सम्पन्न होने वाले दीक्षान्त समारोह की प्रस्तावित तिथियां घोषित कर दी हैं। दीक्षान्त समारोह कैलेण्डर के अनुसार राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के दीक्षान्त समारोह 84 दिवसों में सम्पन्न होकर छात्र-छात्राओं को उपाधियां वितरित की जायेंगी।

राज्यपाल सभी विश्वविद्यालयों के दीक्षान्त समारोह में स्वयं भी उपस्थित रहेंगे तथा दीक्षान्त समारोह पारम्परिक भारतीय वेशभूषा में सम्पन्न होंगे।

इस वर्ष प्रथम दीक्षान्त समारोह 24 अगस्त को मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर का होना है तथा 15 नवम्बर 2018 को अंतिम दीक्षान्त समारोह इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय, इलाहाबाद का सम्पन्न होना है। पिछले साल कुल 253 दिवसों में सभी विश्वविद्यालयों के दीक्षान्त समारोह सम्पन्न हो सके थे।

और पढ़ें: वाराणसी में फिर हुआ हादसा, निर्माणाधीन फ्लाईओवर की प्लेट नीचे सड़क पर गिरी

शैक्षिक वर्ष 2018-19 में सम्पन्न होने वाले दीक्षान्त समारोह की प्रस्तावित तिथियां:

1. 24 अगस्त 2018 को मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर     

2. 30 अगस्त 2018 को ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती उर्दू, अरबी-फारसी विश्वविद्यालय लखनऊ

3. 31 अगस्त 2018 को उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान मथुरा

4. 01 सितम्बर 2018 को संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ

5. 04 सितम्बर 2018 को महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय बरेली

6. 06 सितम्बर 2018 को नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय फैजाबाद

7. 08 सितम्बर 2018 को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी

और पढ़ेंः यूपीः बस्ती में गिरा निर्माणाधीन फ्लाईओवर, कई मजदूर मलवे में दबे

8. छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर

9. 13 सितम्बर 2018 को सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ

10. 15 सितम्बर 2018 को डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय फैजाबाद

11. 18 सितम्बर 2018 को उत्तर प्रदेश राजर्षि टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय इलाहाबाद

12. 20 सितम्बर 2018 को बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय झांसी

13. 24 सितम्बर 2018 को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ

14. 26 सितम्बर 2018 को बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय बांदा

15. 28 सितम्बर 2018 को चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कानपुर

16. 05 अक्टूबर 2018 को डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा

17. 09 अक्टूबर 2018 को लखनऊ विश्वविद्यालय लखनऊ

18. 12 अक्टूबर 2018 को डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय लखनऊ

19. 16 अक्टूबर 2018 को सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु सिद्धार्थनगर

20. 23 अक्टूबर 2018 को भातखण्डे संगीत संस्थान सम विश्वविद्यालय लखनऊ

21. 26 अक्टूबर 2018 को दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर

22. 30 अक्टूबर 2018 को किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय लखनऊ

23. 02 नवम्बर 2018 को सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी

24. 05 नवम्बर 2018 को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर

25. 12 नवम्बर 2018 को डॉ शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय लखनऊ

26. 15 नवम्बर 2018 को इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय इलाहाबाद।

और पढ़ेंः यूपीः सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर उठाया एएमयू में दलित आरक्षण का मुद्दा

शेष दो विश्वविद्यालय हरकोर्ट बटलर प्राविधिक विश्वविद्यालय कानपुर एवं जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया नवीन हैं तथा इनके छात्र अभी स्नातक स्तर तक नहीं पहुंचे हैं अतः इनका दीक्षान्त समारोह अभी सम्पन्न नहीं होगा।