पाकिस्तान ने भारत की 8 नावें पकड़ी, लगभग 40 मछुआरे भी गिरफ़्त में
अरब सागर के मछुआरों से जानकारी मिली है कि PMSA ने बॉर्डर वाले इलाक़े से आठ नावों को पकड़ा है।
नई दिल्ली:
पाकिस्तान मेरीटाइम सिक्यूरिटी एजेंसी (PMSA) ने गुजरात के तटीय इलाके से मछुआरों सहित 8 भारतीय नाव को पकड़ा है। राष्ट्रीय मछुवारा संघ ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि एक नाव गुजरात के द्वारका ज़िला के ओखा से जबकि बाकी के सात नाव पोरबंदर से रवाना हुए थे।
राष्ट्रीय मछुवारा संघ सचिव मनीष लोढारी ने कहा कि हमें अरब सागर के मछुआरों से जानकारी मिली है कि PMSA ने बॉर्डर वाले इलाक़े से आठ नावों को पकड़ा है। हालांकि हमें अभी तक इस बात की पूरी जानकारी नहीं है की नावों पर कितने मछुआरे थे। लेकिन अनुमान के आधार पर बताऊं तो लगभग 40 मछुआरों को गिरफ़्तार किया गया है।
लोढारी ने कहा नाव सहित सभी मछुआरों को इंडियन मेरीटाइम बॉर्डर लाइन के जखाउ तट से गिरफ़्तार किया गया है। हालांकि अब तक पाकिस्तान ने संख्या के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
आमतौर पर जब भी PMSA भारतीय मछुआरो को पकड़ते हैं तो ये तर्क देते हैं कि नाविकों ने पाकिस्तान सीमा के अंदर घुसकर अंतरराष्ट्रीय मेरीटाइम क़ानून का उल्लंघन किया है।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Mishri Ke Upay: चमत्कारी है धागे वाली मिश्री का ये उपाय, बरसने लगेगी देवी लक्ष्मी की कृपा
-
Remove Negative Energy: नकारात्मक ऊर्जा से हैं परेशान, पानी में ये डालकर करें स्नान
-
Shani Jayanti 2024: शनि जयंती के दिन इस तरह करें शनिदेव की पूजा, आर्थिक संकट होगा दूर
-
Mulank 7 Numerology 2024: मई में इस मूलांक के लोगों को मिलने वाले हैं कई नए अवसर, हो जाएं तैयार