logo-image

हरियाणा से पुलिस के हाथ लगा बिहार का 50 हजार रुपए का इनामी अपराधी

मटिहानी थाना क्षेत्र के सिहमा गांव का रहने वाला शिव शक्ति सिंह के खिलाफ बेगूसराय में 5 थानों में 11 मामले दर्ज हैं.

Updated on: 12 Aug 2019, 06:02 PM

पटना/बेगूसराय:

बेगूसराय जिले का कुख्यात अपराधी और 50 हजार रुपए का इनामी शिव शक्ति सिंह को बेगूसराय पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है. मटिहानी थाना क्षेत्र के सिहमा गांव का रहने वाला शिव शक्ति सिंह के खिलाफ बेगूसराय में 5 थानों में 11 मामले दर्ज हैं. सदर डीएसपी राजन सिन्हा ने बताया कि शिव शक्ति सिंह का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है. इसकी गिरफ्तारी के लिए 50 हजार रूपए का इनाम पुलिस ने रखा था.

यह भी पढ़ें- बिजली विभाग की लापरवाही ने ली दो कांवरियों की जान, नाराज लोगों ने की सड़क जाम

पिछले 8 वर्षों से शिव शक्ति सिंह ने कई बड़ी घटनाओं को अंजाम देने के बाद हरियाणा में छुप कर रह रहा था और टैक्सी चलाने का काम करता था. इस बीच शिव शक्ति सिंह कई बार बेगूसराय आकर घटना को अंजाम देकर हरियाणा चला जाता था. इसके बाद गुप्त सूचना के आधार पर मटिहानी थाना पुलिस ने हरियाणा के गुरुग्राम चकरपुर से शिव शक्ति सिंह को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि शिव शक्ति सिंह पर हत्या, लूट , डकैती समेत 11 मामले दर्ज हैं.