बिहारः पटना में मिल्खा सिंह ने हाफ मैराथन का किया फ्लैग ऑफ, कई लोगों ने लगाई दौड़
बिहार के पटना में पहली बार आज हाफ मैराथन का आयोजन किया गया। 'रन फॉर बिहार' हाफ मैराथन दौड़ का फ्लैग ऑफ फ्लाइंग सिख मिल्खा सिहं ने किया।
नई दिल्ली:
बिहार के पटना में पहली बार आज हाफ मैराथन का आयोजन किया गया। 'रन फॉर बिहार' हाफ मैराथन दौड़ का फ्लैग ऑफ फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह ने किया।
रविवार को राजधानी सहित राज्य व बाहर से आये हजारों लोगों ने हाफ मैराथन में दौड़ लगाई। हाफ मैराथन दौड़ की शुरुआत पटना के गांधी मैदान से की गई।
आपको बता दें कि इसके लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू किया गया था। शनिवार शाम तक चार हजार के लगभग लोग रजिस्ट्रेशन करा चुके थे।
शनिवार को हाफ मैराथन को लेकर होटल पनाश में मिल्खा सिंह के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य में पहली बार इस तरह का आयोजन किया गया है जो बिहार के युवाओं को प्रेरणा देने का काम करेगा।
राज्य में प्रतिभा की कमी नहीं है, लेकिन जरूरी है कि सिर्फ मेहनत करने की। मिल्खा सिंह ने बताया कि वो पचास साल बाद पटना पहुंचे हैं जिसकी उन्हें बहुत ख़ुशी है।
और पढ़ेंः INDvsSL: आखिरी वनडे जीतने को लेकर आश्वस्त हैं शिखर धवन, विशाखापत्तनम में करो या मरो
उन्होंने कहा कि मेरी उम्र 90 के आसपास है। जब से मिल्खा सिंह पर फिल्म बनी है लोग हमारे दीवाने हो गए हैं। हर दिन 200-300 पत्र आते हैं, जिसमें किसी न किसी कार्यक्रम में शिरकत करने का आग्रह होता है।
बिहार में पहली बार हाफ मैराथन हो रहा है। मुझे इन्विटेशन मिला। मैंने तय किया कि मुझे बिहार जाना चाहिए। दुख की बात है कि जब से भारत आजाद हुआ तब से आज तक एथलीट में मेडल नहीं मिला। एक और मिल्खा देखना चाहता हूं। बिहार में एक नहीं 100 मिल्खा पैदा हो सकता है। उन्होंने एथलीट एकेडमी खोलने के लिए बिहार सरकार को सुझाव दिया।
गौरतलब है कि तीनों तरह की मैराथन दौड़ का फ्लैग ऑफ मिल्खा सिंह ने किया।
मैराथन की शुरुआत गांधी मैदान से सुबह छह बजे, छह बज कर 45 मिनट व 7:45 से शुरू की गई। मिल्खा सिंह के अलावा मैराथन में सूबे के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय सहित कई प्रशासनिक पदाधिकारी व पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।
और पढ़ेंः दुबई सुपर सीरीज के फाइनल में पहुंची पीवी सिंधु, चीन की चेन युफेई को हराया
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Santoshi Mata ki Aarti: जीवन को खुशहाल बनाना चाहते हैं? तो शुक्रवार को पढ़ें मां संतोषी की ये आरती
-
Karnavedha Sanskar Muhurat May 2024: कर्णवेध संस्कार मई में कब-कब कर सकते हैं ? जानें डेट और शुभ मुहूर्त
-
May 2024 Health Horoscope: मेष, मिथुन राशि वाले सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें, पढ़ें मासिक स्वास्थ्य राशिफल
-
May 2024 Arthik Rashifal: मई में इन राशियों की चमकने वाली है किस्मत, जमकर होगी कमाई!