निशानेबाजी विश्व कप : 16 साल के हृदय हजारिका ने जीता स्वर्ण पदक
भारत के एक अन्य किशोर निशानेबाज हृदय हजारिका ने यहां जारी आईएसएसएफ विश्व कप में देश के लिए स्वर्ण पदक जीता है। हजारिका ने 10 मीटर एयर राइफल जूनियर स्पर्धा में शुक्रवार को स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
नई दिल्ली:
भारत के एक अन्य किशोर निशानेबाज हृदय हजारिका ने यहां जारी आईएसएसएफ विश्व कप में देश के लिए स्वर्ण पदक जीता है। हजारिका ने 10 मीटर एयर राइफल जूनियर स्पर्धा में शुक्रवार को स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस स्पर्धा में हजारिका ने ईरान के निशानेबाज को शूट-ऑफ में हराकर सोना जीता। दोनों के अंक 250.1 से बराबर थे। ऐसे में हजारिका ने 10.3 का निशाना लगाकर स्वर्ण पदक जीत लिया।
ईरान के निशानेबाज आमिर मोहम्मद ने 10.2 का निशाना लगाया और इस कारण उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। इस स्पर्धा में रूस के ग्रिगोरी शामाकोव को 228.6 अंकों के साथ कांस्य पदक हासिल हुआ।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
Aaj Ka Panchang 6 May 2024: क्या है 6 मई 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल
-
Love Rashifal 6 May 2024: इन राशियों का आज पार्टनर से हो सकता है झगड़ा, जानें अपनी राशि का हाल
-
Somwar Ke Upay: सोमवार के दिन करें ये चमत्कारी उपाय, शिव जी हो जाएंगे बेहद प्रसन्न!