Hockey India Awards: मनप्रीत सिंह और रानी रामपाल चुने गए साल 2019 के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
भारतीय पुरुष टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह और महिला टीम की कप्तान रानी रामपाल को हॉकी इंडिया ध्रुव बत्रा प्लेयर ऑफ द ईयर अवार्ड 2019 से रविवार को यहां सम्मानित किया गया.
नई दिल्ली:
भारतीय पुरुष टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह और महिला टीम की कप्तान रानी रामपाल को हॉकी इंडिया ध्रुव बत्रा प्लेयर ऑफ द ईयर अवार्ड 2019 से रविवार को यहां सम्मानित किया गया जबकि पूर्व दिग्गज हरबिंदर सिंह को हॉकी इंडिया मेजर ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड-2019 से नवाजा गया. नई दिल्ली में रविवार को आयोजित तीसरे पुरस्कार वितरण समारोह में हॉकी इंडिया ध्रुव बत्रा प्लेयर ऑफ द ईयर-2019 पुरस्कार पाने वाले मनप्रीत और रानी को 25-25 लाख रुपये की नकद पुरस्कार राशि जबकि हरबिंदर को 30 लाख रुपये की नकद पुरस्कार राशि दी गई.
ये भी पढ़ें- फर्जी पासपोर्ट मामले में रोनाल्डिन्हो की याचिका खारिज, अगले आदेश तक जेल में ही रहेंगे
विवेक सागर प्रसाद को मिला जुगराज सिंह पुरस्कार
इसके अलावा हॉकी इंडिया जुगराज सिंह पुरस्कार (श्रेष्ठ अंडर-21 पुरुष खिलाड़ी)के लिए विवेक सागर प्रसाद को चुना गया और उन्हें 10 लाख रुपये नकद पुरस्कार राशि मिली. हॉकी इंडिया असुंता लाकड़ा अवार्ड (श्रेष्ठ अंडर-21 महिला खिलाड़ी) लालरेमसियामी को प्रदान किया गया और उन्हें भी 10 लाख रुपये नकद पुरस्कार राशि दी गई. स्टार खिलाड़ी मनदीप सिंह को हॉकी इंडिया धनराज पिल्ले फॉरवर्ड ऑफ द ईयर-2019 पुरस्कार से सम्मानित किया गया जबकि नेहा गोयल को हॉकी इंडिया अजीत पाल सिंह मिडफील्डर ऑफ द ईयर-2019 पुरस्कार के लिए चुना गया.
ये भी पढ़ें- ISL 6: मौजूदा चैंपियन बेंगलुरू एफसी को हराकर फाइनल में पहुंचा एटीके एफसी
हरमनप्रीत सिंह को परगट सिंह अवार्ड
पुरस्कारों की सूची में हरमनप्रीत सिंह को हॉकी इंडिया परगट सिंह अवार्ड डिफेंडर ऑफ द ईयर-2019 पुरस्कार से जबकि कृष्ण बी पाठक को हॉकी इंडिया बलजीत सिंह गोलकीपर अवार्ड के लिए चुना गया. वहीं, भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) को अमूल्य योगदान के लिए हॉकी इंडिया जमन लाल शर्मा पुरस्कार और खेल तथा युवा सेवा विभाग-ओडिशा सरकार को हॉकी इंडिया प्रेसिडेंट ऑफ अवार्ड फॉर अचीवमेंट -2019 पुरस्कार प्रदान किया गया.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kya Kehta Hai Hinduism: हिंदू धर्म में क्या है मुस्लिमों का स्थान, सदियों पुराना है ये इतिहास
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी आज, इस शुभ मुहूर्त में करें पारण, जानें व्रत खोलने का सही तरीक
-
Varuthini Ekadashi 2024: शादी में आ रही है बाधा, तो वरुथिनी एकादशी के दिन जरूर दान करें ये चीज
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी पर अपनी राशि के अनुसार जपें मंत्र, धन वृद्धि के बनेंगे योग