पोर्ट एलिजाबेथ टेस्ट: पहले टेस्ट के आखिरी दिन दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए चाहिए सिर्फ 5 विकेट
सेंट जॉर्जिया पार्क मैदान पर खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन दक्षिण अफ्रीका की टीम ने श्रीलंका पर अपना दबदबा कायम रखा।
पोर्ट ब्लेयर:
सेंट जॉर्जिया पार्क मैदान पर खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन दक्षिण अफ्रीका की टीम ने श्रीलंका पर अपना दबदबा कायम रखा। चौथे दिन गुरुवार का खेल खत्म होने तक पांच विकेट खोकर 240 रन बना लिए हैं। अब पहले टेस्ट मैच को जीतने के लिए मेजबान दक्षिण अफ्रीका को पांचवे और आखिरी दिन पांच विकेट चाहिए, वहीं श्रीलंका को अगर जीतना है तो पांचवें दिन उसे 248 रन और बनाने होंगे।
सेंट जॉर्जिया पार्क मैदान पर खेले जा रहे पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका ने दूसरी पारी में 488 रन के लक्ष्य दिया। जिसके जवाब में श्रीलंका ने 5 विकेट खोकर 240 रन बनाये हैं। श्रीलंका जिस स्थिति में है, उसे देखकर लक्ष्य हासिल करने की संभावना बेहद मुश्किल लग रही है।
यह भी पढ़ें- कुक के शतक से दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका पर कसा शिंकजा
श्रीलंका की सारी उम्मीदें कप्तान एंजेलो मैथ्यूज पर टिकी हैं जो 58 रन बनाकर नाबाद लौटे हैं। उनके साथ धनंजय डी सिल्वा नौ रन के निजी स्कोर पर नाबाद लौटे।
श्रीलंका की चौथी पारी
चौथी पारी में 488 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका को शुरुआत तो अच्छी मिली लेकिन दो लगातार विकेट गिरने के कारण वह बैकफुट पर आ गई। दिमुथ करुणारत्ने (43) और कौशल सिल्वा (48) की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 87 रन जोड़े। करुणारत्ने रन आउट होकर पवेलियन लौटे।
सिल्वा और कौशल परेरा (6) के विकेट जल्दी-जल्दी गिर जाने से श्रीलंका पर दबाव आ गया। लेकिन कुशल मेंडिस (58) ने कप्तान मैथ्यूज के साथ 75 रनों की साझेदारी कर टीम को संभाला। मेजबानों ने एक बार फिर जल्दी-जल्दी दो विकेट लेकर श्रीलंका को फिर दवाब में ला दिया।
यह भी पढ़ें- स्मिथ के शतक की बदौलत पाकिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया को बढ़त, ड्रॉ की ओर बढ़ा दूसरा टेस्ट
मेंडिस 193 के कुल स्कोर पर पवेलियन लौटे, वहीं दिनेश चांडिमल (9) को केशव महाराज ने अपना शिकार बनाया। श्रीलंका को यहां एक बड़ी साझेदारी की जरूरत थी लेकिन दो बार बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही साझेदारियों को अफ्रीकी गेंदबाजों ने तोड़ा और अपनी टीम को वापस जीत की पटरी पर ला दिया।
मेजबानों की तरफ से कागिसो रबादा और केशव ने दो-दो विकेट लिए हैं, जबकि श्रीलंका का एक बल्लेबाज रन आउट हुआ।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kya Kehta Hai Hinduism: हिंदू धर्म में क्या है मुस्लिमों का स्थान, सदियों पुराना है ये इतिहास
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी आज, इस शुभ मुहूर्त में करें पारण, जानें व्रत खोलने का सही तरीक
-
Varuthini Ekadashi 2024: शादी में आ रही है बाधा, तो वरुथिनी एकादशी के दिन जरूर दान करें ये चीज
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी पर अपनी राशि के अनुसार जपें मंत्र, धन वृद्धि के बनेंगे योग