logo-image

IPL 10 MI Vs RPS: राइजिंग पुणे सुपरजियांट को हराकर मुंबई इंडियंस सचिन को दे सकती है बर्थडे गिफ्ट

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2017 के 10वें संस्करण में 28वां मैच मुंबई इंडियंस और राइजिंग पुणे सुपरजियांट के बीच सोमवार को खेला जायेगा। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा, जो इस सीजन के चौथे मैच की मेजबानी करेगा।

Updated on: 24 Apr 2017, 09:35 AM

नई दिल्ली:

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2017 के 10वें संस्करण में 28वां मैच मुंबई इंडियंस और राइजिंग पुणे सुपरजियांट के बीच सोमवार को खेला जायेगा। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा, जो इस सीजन के चौथे मैच की मेजबानी करेगा।

आपको बता दें कि इसी दिन सचिन तेंदुलकर का जन्म हुआ था। सचिन इस वक्त मुंबई इंडियंस के मेंटॉर हैं। ऐसे में मुंबई टीम जरूर जीत के साथ देश के इस महान बल्लेबाज को बर्थडे गिफ्ट देना चाहेगी वो भी अपने ही घर यानी मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में।

और पढ़ें: Birthday Special: क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज हैं ये खास रिकॉर्ड, आप भी पढ़ें

पुणे ने शनिवार को मौजूदा चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आखिरी गेंद पर छह विकेट से जीत दर्ज की थी।उससे केवल 100 किमी दूर वानखेडे स्टेडियम में मुंबई इंडियन्स ने दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ उछाल वाली पिच पर अपने कम स्कोर का अच्छी तरह से बचाव किया।

ताहिर ने पुणे में पहले चरण के मैच में अच्छा प्रदर्शन किया था। वह मुंबई के कप्तान के खिलाफ फिर से हावी होने के लिए आश्वस्त होंगे। पिच से कल अच्छी उछाल और टर्न मिल रही थी। दिल्ली के खिलाफ मुंबई की बल्लेबाजी नहीं चल पाई थी. हालांकि कीरोन पोलार्ड और हार्दिक पांड्या ने अच्छी शुरुआत की। लेकिन वे उसे बड़े स्कोर में नहीं बदल पाए थे।

और पढ़ें: DD Vs MI: मुंबई इंडियंस का विजय रथ जारी, दिल्ली डेयरडेविल्स को 14 रनों से दी मात

मुंबई इंडियंस ने अभी तक सात मैच खेले हैं। जिसमें से अभी तक एक मैच में शिकस्त झेलनी पड़ी है। उसके बारह अंक हैं। वहीं राइजिंग पुणे ने भी अब तक छह मैच खेले हैं। इनमें उसने सिर्फ तीन में जीत हासिल की है और बाकी तीन में उसे सिर्फ हार ही मिली है। फिलहाल राइजिंग पुणे पॉइंट टेबल में छह अंक के साथ पांचवे नंबर पर है जबकि मुंबई इंडियंस पहले स्थान पर बरकरार है।

IPL 10 से जुड़ी हर खबर के लिए यहां क्लिक करें