Chandrayaan-3 : भारत की चांद पर पहुंचने की टीम इंडिया भी बनी गवाह, आयरलैंड से देखा चंद्रयान-3 का LIVE नजारा
Team India Celebrate Chandrayaan-3 : भारत ने आज इतिहास रचा है. भारत ने आज वह करके दिखाया है जो दुनिया में किसी और देश ने नहीं किया है. भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बना है.
नई दिल्ली:
Team India Celebrate Chandrayaan-3 : भारत ने चंद्रमा पर इतिहास रच दिया. चांद की सतह पर चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग के साथ ही भारत ने दुनिया में सफलता का परचम लहराया है. भारत चांद पर पहुंचने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया है. वहीं भारत चांद के साउथ पोल पर लैंड करने वाला दुनिया का पहला देश बना है. पूरे देश में खुशी का माहौल है. हर कोई चंद्रयान-3 के सफल लैडिंग के लिए ISRO की वैज्ञानिकों को बधाई दे रहा. वहीं इस दौरान आयरलैंड में भारतीय क्रिकेट टीम Chandrayaan-3 के सफलतापूर्वक लैंड होने की गवाह बनी. टीम इंडिया ने भी चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को आयरलैंड में सेलिब्रेट किया है. दरअसल इस वक्त टीम इंडिया आयरलैंड दौर पर है जहां तीन मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है.
सीरीज का आखिरी और तीसरा मैच आज खेला डबलिन के द विलेज में खेला जाएगा. टीम इंडिया ने शुरुआती दो मुकाबले जीतकर सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया है. अब जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की अगुवाई में भारतीय टीम सीरीज में क्लीन स्वीप करने के इरादे से उतरेगी. इससे पहले Chandrayaan-3 का सफल लैंडिग से टीम इंडिया के खिलाड़ी भी खुश हैं और जश्न मना रहे हैं.
बहरहाल, टीम इंडिया की खिलाड़ियों का फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल फोटो में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) के अलावा टीम के तकरीबन सभी खिलाड़ी और कोचिंग स्टाफ नजर आ रहे हैं. वहीं सोशल मीडिया पर यूजर्स लगातार कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
Team India celebrating the success of ISRO.
— Johns. (@CricCrazyJohns) August 23, 2023
Chandrayaan 3 landed on Moon....!!!!pic.twitter.com/cjPhCxVudO
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Vaishakh Amavasya 2024: सौभाग्य योग में शुरू हुई आमावस्या, इन राशियों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत
-
Shani Jayanti 2024: आज है शनि जयंती, कैसे करें पूजा और किस मंत्र का करें जाप
-
Aaj Ka Panchang 8 May 2024: क्या है 8 मई 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Akshay Tritiya 2024: अक्षय तृतीया से जुड़ी हैं ये 12 पौराणिक घटनाएं, जानें क्या हैं मान्यताएं