logo-image

Vastu Tips: क्या मनी प्लांट का पौधा किसी को गिफ्ट में दे सकते हैं? जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र

Vastu Tips for Money Plant: आइए जानते हैं वास्तु के अनुसार मनी प्लांट का पौधा लगाते समय आपको किन नियमों को ध्यान में रखना चाहिए साथ ही जानिए मनी प्लांट लगाने की सही दिशा क्या है. 

Updated on: 04 Oct 2023, 01:29 PM

नई दिल्ली:

Vastu Tips for Money Plant: वास्तु शास्त्र में कई ऐसे पेड़-पौधे के बारे में बताया गया है जिन्हें घर पर लगाने से हमेशा सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है. इन्हीं में से एक मनी प्लांट का पौधा है जिसे घर पर लगाने से धन लाभ होता है साथ ही व्यक्ति की तरक्की और सुख-सुविधाओं में वृद्धि होती है और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है. आमतौर पर मनी प्लांट का पौधा हर किसी के घर में देखने को मिल जाता है. यह पौधा दिखने में जितना सुंदर होता है उतना ही इसे घर पर लगाना आसान होता है. इसकी देखरेख में ज्यादा मेहनत करने की जरूरत भी नहीं पड़ती है. 

वास्तु शास्त्र में भी मनी प्लांट को काफी शुभ माना गया है। मान्यता है कि जिस घर में मनी प्लांट होता है वहां कभी धन की कमी नहीं होती.  लेकिन वास्तु में मनी प्लांट से जुड़े कुछ नियमों के बारे में बताया गया है. अगर इन नियमों का पालन न किया जाए तो आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है. तो आइए जानते हैं वास्तु के अनुसार मनी प्लांट का पौधा लगाते समय आपको किन नियमों को ध्यान में रखना चाहिए साथ ही जानिए मनी प्लांट लगाने की सही दिशा क्या है. 

मनी प्लांट का पौधा लगाते समय इन 5 बातों का रखें खास ध्यान

1. दिशा का रखें ध्यान

वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट के पौधे को सही दिशा में लगाना बेहद शुभ माना जाता है. गलत दिशा में लगाने से आपके जीवन पर बुरा असर पड़ सकता है. इसलिए मंनी प्लांट के पौधे को कभी भी उत्तर-पूर्व यानी ईशान कोण में नहीं लगाना चाहिए. इस दिशा में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का वास नहीं होता. वास्तु के अनुसार मनी प्लांट के पौधे को दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए.  इस दिशा में लगाने से घर में खुशियों का आगमन होता है. 

2. सूख जाए तो तुरंत हटा दें

वास्तु शास्त्र के अनुसार हरा भरा मनी प्लांट का पौधा शुभता का प्रतीक माना जाता है. इसे घर में लगाने से आर्थिक स्थिति बेहतर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है. अगर यह पौधा सुख जाए या इसकी पत्तियां पीली पड़ जए तो इसे तुरंत हटा दें.  ऐसा न करने पर आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है. 

3. इस बात का भी रखें ध्यान

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर मनी प्लांट की बेल जमीन छूने लगे तो यह बेहद अशुभ माना जाता है. ऐसे में यदि ये पौधा बढ़ने लगे तो इसकी बेल को किसी धागे या छड़ी की सहायता से ऊपर की ओर चढ़ा दें. क्योंकि अगर बेल जमीन को छूने लगे तो इससे जीवन में बुरा प्रभाव पड़ने लगता है. 

4. इस दिन लगाएं पौधा

वास्तु कहता है कि मनी प्लांट का पौधा शुक्र ग्रह से संबंधित होता है. इसलिए इसे शुक्रवार के दिन ही लगाएं. इस दिन घर में मनी प्लांट का पौधा लगाना शुभ माना जाता है.  लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि शुक्रवार के दिन इस पौधे की कटिंग न करें. 

5. किसी दूसरों को न दें मनी प्लांट

वास्तु शास्त्र के अनुसार कभी भी दूसरों को मनी प्लांट का पौधा नहीं देना चाहिए.  फिर चाहें कोई कितना भी करीबी क्यों न हो उसे अपने घर पर लगा हुआ मनी प्लांट का पौधा किसी नहीं देना चाहिए. ऐसा करने से घर की बरकत चली जाती है.  साथ ही मनी प्लांट का पौधा किसी को गिफ्ट भी नहीं करना चाहिए. ऐसा करना अशुभ माना जाता है.

Religion की ऐसी और खबरें पढ़ने के लिए आप visit करें newsnationtv.com/religion

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। न्यूज नेशन इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है। इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है।) 

ये भी पढ़ें - 

Pitru Paksh 2023: आज से ही पितृ पक्ष में शुरु करें ये काम, धन-धान्य से भर जाएंगे घर से भंडार

Sarva Pitru Amavasya Date 2023: 14 अक्टूबर को है सर्वपितृ अमावस्या, इस दिन ग्रहण और शनिवार से बन रहे योग से मिलेगा ये लाभ